आरिफ नियाज़ी.।
भगवानपुर की खानपुर रेंज एक बार फिर चर्चा में आ गई है विभाग की भूमि पर भूमाफियाओ की कड़ी नज़र है। हाल ही में वन विभाग की भूमि पर खड़े कीमती लकड़ी के पेड़ो की लॉपिंग का मामला सामने आया है जिसे एक भू माफिया द्वारा आनन फ़ानन में साफ कर दिया गया जैसे ही इसकी सुचना खानपुर वन रेंज के अधिकारियो को लगी तो हड़कंप मच गया। सुचना मिलते ही मौक़े पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मामले की जानकारी ली जिसके बाद आरोपी के खिलाफ बुगगावाला पुलिस को तहरीर दी गई है।
दरअसल खानपुर रेंज किसी ना किसी मामले को लेकर अक्सर चर्चा में रहती है हमेशा से जंगल की सीमा को लेकर विवाद भी बना रहता है अभी तक भी ठीक तरह से सीमांकन ना होने से भू माफिया जंगल की भूमि पर कब्ज़ा करने की लगातार कोशिश करते रहते है आलम यह है की अब तो सीमा पर लगे अधिकांश मुनारो का भी कोई अता पता नहीं है।
भू माफिया लगातार जंगल की भूमि को निशाना बना रहे है लेकिन वन विभाग के अधिकारी पूरी तरह से बेखबर बने हुए है जंगल की भूमि लगातार कम होती जा रही है लेकिन विभागीय अधिकारी इसे लेकर बिलकुल भी गंभीर नहीं है सीमा पर जंगल की भूमि पर भू माफिया तेज़ी से कब्ज़ा करने की कोशिश करने में लगे है। अगर जल्द ही इस पर ध्यान ना दिया तो वह दिन दूर नहीं जब यहाँ का जंगल पूरी तरह ख़त्म हो जाएगा। गौरतलब है की कुछ समय पहले भी इस तरह के मामले में कुछ भू माफिया जेल जा चुके है लेकिन उससे भी वह कोई सबक नहीं ले रहे है। अब बड़ी संख्या में पेड़ों की लौपिंग ने वन विभाग की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। वहीं इस बाबत खानपुर वन रेंजर मोहन सिंह रावत का कहना है की जिस व्यक्ति ने पेड़ों की लॉपिंग की है उसके खिलाफ बुगगावाला पुलिस को तहरीर दी गई है मामला कई दिन पहला है जिसकी जांच की जा रही है।





More Stories
देहरादून से हरिद्वार की ओर जा रही तेज़ रफ़्तार एक कार हाइवे पर पलटी, तीन घायल
इज़ईराल और ईरान युद्ध पर नगर निगम के पूर्व पार्षद संजीव शर्मा की भारत को सलाह
मंगलौर में ख़ामनेई की मौत पर ज़ोरदार प्रदर्शन,अमेरिका–इज़राइल के खिलाफ जताई कड़ी नाराज़गी