आरिफ नियाज़ी।
लालबाड़ा मैंगलौर निवासी रेहान चौधरी ने अपनी कड़ी मेहनत और शानदार प्रदर्शन से क्षेत्र व विद्यालय का नाम पूरे देश में रोशन किया है।
त्रिवेन्द्रमपुरम (केरल) में आयोजित 54वीं केवीएस राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता (10 से 14 सितम्बर 2025) में रेहान ने शॉट पुट और डिस्कस थ्रो दोनों प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक जीते। विशेष उपलब्धि यह रही कि रेहान ने शॉट पुट में पुराना राष्ट्रीय रिकॉर्ड 15.66 मीटर को तोड़कर नया रिकॉर्ड 16.90 मीटर का स्थापित किया।

इससे पहले रेहान ने उत्तराखंड राज्य जूनियर एथलेटिक्स मीट (देहरादून, 6-7 सितम्बर 2025) में भी दमदार प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया था।
रेहान के पिता असलम खान, जो कि सीआरपीएफ में हेड के पद पर छत्तीसगढ़ में सेवारत हैं, तथा माता गृहिणी हैं। परिवार ने रेहान की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया।
रेहान की सफलता पर क्षेत्रवासियों के साथ-साथ उनके शुभचिंतकों — कोच अभिषेक चौधरी, डॉ. वशीम अहमद, लुकमान चौधरी और गुलफाम खान ने भी खुशी व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।
रेहान की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार और खेल प्रेमियों में हर्ष की लहर है। सभी को विश्वास है कि रेहान चौधरी आने वाले समय में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी भारत का परचम लहराएँगे।





More Stories
भगवानपुर के खेड़ीशिकोहपुर गांव में मोहर्रम की सात तारीख को निकाले गए अलम, जगह जगह हुआ लंगर का अहतमाम।
नगला इमरती गांव में ग्राम समाज की भूमि पर भूमाफियाओं द्वारा कब्जे के विरोध में सुराज सेवादल का जॉइंट मजिस्ट्रेट कार्यालय पर ज़ोरदार प्रदर्शन।
आगामी हज यात्रा की बेहतरी के लिए हज कमेटी के अध्यक्ष खतीब अहमद और अधिशासी अधिकारी मोहम्मद आरिफ खान ने हज कमेटी ऑफ इण्डिया से की वार्ता।