Jan Mudde

No.1 news portal of India

खानपुर विधायक के कैम्प कार्यालय पर पहुंचे बड़ी संख्या में लोग, सभी की समस्याओं को गंभीरता से विधायक ने सुना, खेड़ीखुर्द गांव के लोगो ने की पंजाब बाढ़ पीड़ितों की मदद

Spread the love

 

आरिफ नियाज़ी।

खानपुर से विधायक उमेश कुमार के रूड़की स्थित कैम्प कार्यालय पर उनके समर्थको के साथ साथ फरियादियों की भी भारी भीड़ जमा रही

इस दौरान उमेश कुमार ने उनकी विधानसभा से पहुंचे हर एक व्यक्ति की समस्या को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियो तक उनकी समस्याओं को पहुँचाया। जैसे ही बुधवार की सुबह खानपुर विधानसभा और आसपास के लोगों को सुचना मिली की विधायक उमेश कुमार आज अपने कैम्प कार्यालय पर पहुँच रहे है तभी बड़ी संख्या में उनके समर्थक और स्थानीय लोग कैम्प कार्यालय पर पहुँच गए।

इस दौरान पंजाब बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए पहुंचे खानपुर विधानसभा के खेड़ीखुर्द गांव के सैंकड़ो ग्रामीणों ने जब विधायक उमेश कुमार को 75 हज़ार की धनराशि दी तो वह भावुक हो गए उन्होंने कहा की खानपुर विधानसभा के लोग आज भी उनसे बेहद लगाव रखते है आज सर्व समाज के लोग उनके कार्यालय पर पहुंचे है और पंजाब बाढ़ पीड़ित लोगों की सहायता के लिए वह आगे आए है।

वह उनके बेहद आभारी है, उन्होंने कहा की वह सर्व समाज के लिए हमेशा कार्य करते रहेंगे जो लोग पुतला दहन कर रहे है ऐसे लोगो से उन पर कोई फर्क नहीं पड़ता वह जनता की सेवा के लिए आए है जनता की सेवा में वह दिन रात खड़े रहेंगे। उन्हें क्षेत्र की जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा की खानपुर में बड़े पैमाने पर उन्होंने विकास कार्य कराये हैं बीस हज़ार करोड़ का सिडकुल बनने जा रहा है जिससे स्थानीय बेरोज़गारों को रोज़गार मिलेगा वहीं सौ करोड़ का अस्पताल बनना शुरू हो चुका है गांव गांव का विकास तेज़ी से हो रहा है अभी खादर संवारा है अब शहर और बांगर का विकास कराया जाएगा। इतना बड़ा विकास कोई करा सकता था। उन्होंने विकास कार्यों का इतिहास रचा है आज तक कभी इतने विकास नहीं हुए जो उन्होंने बेहद कम समय में करा दिए।इस दौरान खानपुर से पहुंचे ग्रामीणों ने भी विधायक के विकास कार्यो की जमकर सराहना की।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369