आरिफ नियाज़ी।
रूड़की केएलडीएवी पीजी कॉलेज इस समय बड़े संकट से गुज़र रहा है आलम यह है की प्रबंध तंत्र के आपसी विवाद के चलते कॉलेज के समस्त स्टाफ को वेतन नहीं मिल पाया है जिससे कॉलेज स्टाफ में भारी रोष व्याप्त है।
आज सुबह सवेरे से ही सभी शिक्षक कॉलेज के गेट पर अपने वेतन की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए और कॉलेज प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाज़ी की। इस दौरान कॉलेज की प्रोफ़ेसर डॉ पूर्णिमा श्रीवास्तव ने कॉलेज प्रशासन आरोप लगाते हुए कहा की पिछले छह माह से उन्हें वेतन नहीं मिला है जिसके चलते उन्हें अपना परिवार चलाने में काफी मशक्कत उठानी पड़ रही है। उन्होंने कहा की उन्होंने कॉलेज स्वामी से लेकर सभी विभागीय अधिकारियों के साथ साथ शिक्षा मंत्री तक को वेतन को लेकर पत्र लिखें लेकिन आज तक कुछ नहीं हुआ केवल औऱ केवल आश्वासन मिलते रहे। उन्होंने कहा की कॉलेज के प्राचार्य द्वारा भी काफी पत्र मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री को लिखें गए लेकिन आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई अब कॉलेज के छात्रों की पढ़ाई भी प्रभावित होने लगी है।
शिक्षकों ने चेतावनी देते हुए कहा की अगर उन्हें सही समय पर वेतन नहीं मिला तो वह कॉलेज में होने वाले छात्र संघ के चुनाव का बहिष्कार करेंगे।
इस मौक़े पर प्राचार्य एम पी सिंह,प्रो डॉ मंजुल धीमान, डॉ तनवीर आलम, शशी त्यागी, मिथलेश कुमारी, पूजा अरोड़ा, प्रो अर्शी रास्तोंगी, डॉ वंदिता श्रीवास्तव, नवीन कुमार, किरण भारती, मेघा जुयाल, मनोज कुमार शर्मा, अम्बिका भट्ट, मोनू राम, अजय कुमार त्यागी, राजीव गुप्ता, मुदित गर्ग, रणतेज सिंह, राजेश चंद्रा पुष्पेंद्र कुमार, अमित अग्रवाल, ललित कुमार बत्रा, आदेश कुमार सैनी, आयुष ग्रोवर, सुभाष, हरीश खँडूरी, कृष्ण पाल, धर्मवीर, रूपेंद्र बहादुर, नरेश कुमार, अमित कुमार, तेजपाल, अमित कुमार, मीना रौथाण, सोनिया, शताक्षी तायल आदि मौजूद रहे।





More Stories
देहरादून से हरिद्वार की ओर जा रही तेज़ रफ़्तार एक कार हाइवे पर पलटी, तीन घायल
इज़ईराल और ईरान युद्ध पर नगर निगम के पूर्व पार्षद संजीव शर्मा की भारत को सलाह
मंगलौर में ख़ामनेई की मौत पर ज़ोरदार प्रदर्शन,अमेरिका–इज़राइल के खिलाफ जताई कड़ी नाराज़गी