आरिफ नियाज़ी।
रुड़की। भाकियू संग्राम के राष्ट्रीय संरक्षक फखरे आलम ने कार सवार बदमाशों पर हमला करने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस अधिकारियो के साथ साथ मुख्यमंत्री से भी की है।
किसान नेता ने साफ किया की उनके पास लाइसेंसी पिस्टल था जैसे ही बदमाशों की नज़र उनके लाइसेंसी पिस्टल पर पड़ी तो बदमाश मौक़े से फरार हो गए।
रूड़की के पठानपुरा स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए भाकियू संग्राम के राष्ट्रीय संरक्षक फखरे आलम खान ने बताया कि बीती ग्यारह सितंबर की रात को वह सपरिवार देहरादून से रुड़की आ रहे थे जैसे ही उनकी गाडी देर रात छिदरवाला जंगल के पास पहुंची तो पीछे से आई एक काली स्कॉर्पियो कार ने उनकी गाड़ी को ओवरटेक किया और उनकी गाड़ी के आगे लगा दी। फखरे आलम के अनुसार गाड़ी में चाकू डंडे से लैस होकर चार लोग नीचे उतरे और उनकी गाड़ी को घेरकर शीशे खिड़कियां तोड़ने की कोशिश करने लगे।
फखरे आलम ने बताया कि उन्होंने अपने बचाव के लिए लाइसेंसी पिस्टल निकाला जिसे देखते हुए वह युवक भाग गए। उन्होंने बताया कि उस समय वह अपने परिवार के साथ वहां से निकल आए और अगले दिन सिविल लाइंस कोतवाली में लिखित तहरीर दी।
इसके साथ ही ऑनलाइन मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की,अब डीआईजी और आईजी से मिलेंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री से अपराध पर रोक लगाने की मांग की है। यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राव मुशर्रफ ने भी प्रदेश के सीएम से दोषियों पर अति शीघ्र कार्यवाही करने की मांग की है। मांग की है। उन्होंने कहा कि जांच में यूनियन पुलिस का पूरा सहयोग देगी।इस अवसर पर राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी राजीव यादव, प्रदेश अध्यक्ष मुदस्सिर आलम,मनोज गिरी,आवेश धीमान,शहजाद काजी,सलमान गौड, शानू,स्वामी गिरी,वसीम,आरिफ त्यागी,शमीम शानू,रिहान अली आदि मौजूद रहे।





More Stories
देहरादून से हरिद्वार की ओर जा रही तेज़ रफ़्तार एक कार हाइवे पर पलटी, तीन घायल
इज़ईराल और ईरान युद्ध पर नगर निगम के पूर्व पार्षद संजीव शर्मा की भारत को सलाह
मंगलौर में ख़ामनेई की मौत पर ज़ोरदार प्रदर्शन,अमेरिका–इज़राइल के खिलाफ जताई कड़ी नाराज़गी