आरिफ नियाज़ी।
रूड़की उप संभागीय परिवहन कार्यालय पर एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसका शुभारम्भ सहायक संभागीय अधिकारी कृष्ण चंद पलडिया और झबरेड़ा के प्रमुख समाज सेवी डॉ अमन गुप्ता द्वारा किया गया।
इस मौक़े पर पर सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी कृष्ण चंद्र पडलिया ने कहा कि रक्तदान से बढ़कर कोई सेवा नहीं हो सकती रक्तदान करने से व्यक्ति स्वस्थ रहता है उन्होंने कहा कि रक्तदान मानव सेवा की सबसे बड़ी सेवा है गरीब व्यक्ति जरूरत के समय रक्त के लिए दर-दर भटकते रहते हैं लेकिन उन्हें समय पर रक्त नहीं मिल पाता, इसलिए रक्तदान करना बेहद आवश्यक है इसी कारण से संभागीय कार्यालय पर भी रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है ताकि लोग बढ़-चढ़कर इसमें हिस्सा ले सके।
उन्होंने कहा कि रक्तदान के समय संभागीय परिवहन विभाग के सभी कर्मचारियों का बड़े पैमाने पर सहयोग मिलता है जिसके चलते अभी तक 30 यूनिट से ज्यादा रक्तदान इस शिविर में हो चुका है जिसमें कर्मचारियों के साथ-साथ बाहरी लोगों ने भी अपना रक्तदान किया है। उन्होंने कहा की रक्तदान करने से किसी के जीवन को आसानी से बचाया जा सकता है। रक्तदान को महादान कहा गया है उन्होंने कहा कि आगे भी समय-समय पर इस तरह के कार्यक्रम आयोजित होते रहेंगे।
वही इस मौके पर झबरेडा के प्रमुख समाजसेवी डॉक्टर अमन गुप्ता ने कहा कि उनका मकसद जरूरतमंदों को की सेवा करना है इसलिए उन्होंने रक्तदान जैसे शिविर में अपना लोगों का सहयोग देकर मदद करने की कोशिश की है। रक्तदान की वह पिछले लंबे समय से रक्तदान के जरिए लोगों की मदद करने में लगे हुए हैं इस दौरान रक्तदान करने वालों को विभाग अधिकारी द्वारा प्रमाण पत्र भी उपलब्ध कराए गए। इस मौके पर रुड़की संभगीय परिवहन अधिकारी एलवीन रोक्सी एवं सभी विभाग के समस्त कर्मचारी मौजूद रहे?





More Stories
देहरादून से हरिद्वार की ओर जा रही तेज़ रफ़्तार एक कार हाइवे पर पलटी, तीन घायल
इज़ईराल और ईरान युद्ध पर नगर निगम के पूर्व पार्षद संजीव शर्मा की भारत को सलाह
मंगलौर में ख़ामनेई की मौत पर ज़ोरदार प्रदर्शन,अमेरिका–इज़राइल के खिलाफ जताई कड़ी नाराज़गी