आरिफ नियाज़ी।
रुड़की के पनियाला गांव के पास बाईपास पर आजाद समाज पार्टी ने पार्टी के जिला कार्यालय का शुभारम्भ किया।
झबरेडा विधानसभा से 2027 चुनाव के लिए मैदान में आ चुके पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह ने सैकड़ों गाड़ियों के काफिले के साथ पहले रोड शो निकाला जिसमें भीम आर्मी के राष्ट्रीय महासचिव कमल सिंह वालिया और आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रविन्द्र सिंह भाटी प्रमुख रूप शामिल रहे।
एक तरफ जहाँ उन्होंने पार्टी की मज़बूती पर बल दिया तो वहीं उन्होंने एक कार्यक्रम के दौरान पार्टी के गठबंधन पर बोलते हुए कहा कि उनका गंठबंधन देश की जनता और बहुजन समाज से है जो हो चुका है जिसमें 2027 के चुनाव में बड़ा परिवर्तन देखने को मिलेगा। दोनों नेताओं ने भाजपा पर जमकर ज़ुबानी हमला बोलते हुए कहा की भाजपा सरकारो में सभी वर्ग और समुदाय के लोग परेशान है किसान से लेकर आम आदमी तक त्राही त्राही कर रहा है अब आजाद समाज पार्टी पूरी मज़बूती के साथ पूरे प्रदेश में चुनाव लड़ेगी।
इस मौक़े पर आजाद समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह ने ख़ास तौर पर युवाओं और महिलाओं से अपील करते हुए कहा की इस बार आजाद समाज पार्टी को मज़बूत करें ताकि एक बेहतर समाज का निर्माण हो सके और इस प्रदेश का विकास हो सके। इस मौक़े पर कार्यक्रम का संचालन आजाद समाज पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एडवोकेट अहतशाम अली ने किया। कार्यक्रम में आजाद समाज पार्टी के प्रदेश सचिव राव असवद पनियाला, प्रदेश के सह प्रभारी सतेंद्र अशोक, रामपुर नगर पंचायत चेयरमैंन प्रवेज़ अली, आजाद समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष मोहनदास पनियाला,मुस्लिम राजपूत समाज के जिला अध्यक्ष राव तौसीफ आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।





More Stories
होली के रंग में सराबोर हुआ प्रेस क्लब महानगर रुड़की (रजि.), फूलों की होली और भाईचारे का दिया संदेश
देहरादून से हरिद्वार की ओर जा रही तेज़ रफ़्तार एक कार हाइवे पर पलटी, तीन घायल
इज़ईराल और ईरान युद्ध पर नगर निगम के पूर्व पार्षद संजीव शर्मा की भारत को सलाह