आरिफ नियाज़ी।
रुड़की में बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देने आया एक शातिर चोर लोगों के हत्थे चढ़ गया। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के द्वारका एनक्लेव में चोर बाइक चोरी कर भागने की फिराक में था, लेकिन स्थानीय लोगों की सजगता से उसकी मंशा नाकाम हो गई।
बाहर खड़ी बाइक को जैसे ही चोर चोरी करने लगा, लोगों ने उसे देख लिया और शोर मचाकर घेर लिया। आरोपी मौके से भागने की कोशिश करता रहा, लेकिन लोगों ने पीछा करके पकड़ लिया और वहीं उसकी जमकर धुनाई कर दी। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई और आरोपी को लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा।
इस दौरान किसी ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और भीड़ से आरोपी को सुरक्षित बाहर निकालकर थाने ले गई। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। और उसके आपराधिक इतिहास की छानबीन की जा रही है। वहीं पुलिस भी आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है।





More Stories
महाराष्ट्र की घटना के बाद उत्तराखंड एफ डी ए अलर्ट, रुड़की क़ृषि मंडी में निरिक्षण से मचा हड़कंप।
दिल्ली एयरपोर्ट पर उत्तराखंड के हज यात्रियों को दी गई विदाई, हाजी खतीब अहमद और विधायक फुरकान अहमद ने की मुलाक़ात।
शानदार विदाई,सिंचाई अनुसंधान संस्थान के अधीक्षण अभियंता रमेश चंद्र गुप्ता हुए सेवानिवृत्त।