आरिफ नियाज़ी।
रुड़की सिविल लाइन कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है पुलिस ने उन दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है, जो लोगों को भविष्य बताने और पारिवारिक समस्याओं का समाधान करने का झांसा देकर सम्मोहित कर उनके कीमती सामान ठगते थे।
पुलिस ने इस गिरोह के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से ठगी का सामान और नकदी बरामद की है। मामला 9 सितंबर का है, जब मुजफ्फरनगर निवासी महिला रेखा अपने बच्चों के साथ नगर निगम पुल रुड़की के पास खड़ी थी। तभी दो अज्ञात व्यक्ति वहां पहुंचे और महिला को भविष्य बताने का झांसा देकर विश्वास में ले लिया।
उन्होंने महिला से उसके कानों के सोने के कुंडल, दो मोबाइल फोन और 1200 रुपये एक पोटली में रखवा लिए और मौके से सामान लेकर फरार हो गए।पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस ने गिरोह के दो सदस्यों को दबोच लिया। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल का कहना है कि यह गिरोह लंबे समय से इस तरह की वारदातों को अंजाम दे रहे थे। पूछताछ में इनके अन्य अपराधों की भी जानकारी जुटाई जा रही है।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।