आरिफ नियाज़ी
रूड़की के कृष्णा नगर के लोगों ने जिस उम्मीद और आशा के साथ भाजपा की मेयर प्रत्याशी को समर्थन दिया था आज वही कृष्णा नगर के लोग भाजपा और मेयर के खिलाफ मैदान में उतर गए हैं। गुस्साए लोगों ने साफ किया कि विधायक भी भाजपा का मेयर भी भाजपा का सरकार भी भाजपा की और मंडल अध्यक्ष भी भाजपा का है उसके बावजूद भी क्षेत्र में चारों ओर गंदे जलभराओ से लोग परेशान है अब तो लोग यहाँ से अपने घर बेचने पर मजबूर हो चुके हैं।
आलम यह है कि गंदे जलभराओ से लोगों का घर से निकलना डूभर हो चुका है। इतना ही नहीं छात्रों की पढ़ाई भी काफी प्रभावित हो चुकी है। जलभराव की सुचना मिलने पर मौके पर पहुंची कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री पूजा गुप्ता ने कृष्णा नगर पहुंचकर लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और तत्काल अपने खर्चे से चार टैंकर जल भराव से दिलाने में लगा दिए। जिससे आज लोगों को बड़ी राहत मिली है इस दौरान कृष्णा नगर के लोगों ने पूजा गुप्ता को भरोसा दिलाया कि सभी लोग उनके साथ है पूजा गुप्ता फरिश्ता बनकर उनके समर्थन में आई है उनका अहसान वह जिंदगी भर नहीं भूलेंगे। इस दौरान सैकड़ो महिलाएं भी मौजूद रही।
वही कांग्रेस की नेत्री पूजा गुप्ता ने उत्तराखंड सरकार और नगर निगम को जमकर खरी खोटी सुनाई उन्होंने आरोप लगाया कि कृष्णा नगर के लोगों ने जिस उम्मीद और आशा के साथ भाजपा प्रत्याशी को जीतने का काम किया था आज उन्होंने मौक़े पर जाना भी गवारा नहीं समझा। उन्होंने कहा की भाजपा के लोगों ने जनता के साथ बहुत बड़ा धोखा किया है नगर निगम पर भारी भरकम बजट होने के बावजूद भी नगर निगम मेयर का इस तरफ कोई ध्यान नहीं है यह इस शहर की बहुत बड़ी विडंबना है।
पूजा ने कहा की यह लोग आज इतनी बड़ी परेशानी में है कि घर से निकलना भी इनको दूभर हो चुका है लेकिन नगर निगम अपनी मौज मस्ती में है उन्होंने कहा कि जल निकासी के लिए सरकार ने कोई योजना अभी तक नहीं बनाई है लोग गंदे पानी में डूबने को तैयार है गंदे पानी में संक्रामक बीमारियां फैलने का लोगों को खतरा सता रहा है तो वहीं अब डेंगू जैसी बीमारी से लोग बेहद डरे हुए है।उन्होंने कहा की अगर जल्द ही कृष्णा नगर के लोगों को जल निकासी से राहत ना मिली तो हालात और भी खराब हो जाएंगे।





More Stories
देहरादून से हरिद्वार की ओर जा रही तेज़ रफ़्तार एक कार हाइवे पर पलटी, तीन घायल
इज़ईराल और ईरान युद्ध पर नगर निगम के पूर्व पार्षद संजीव शर्मा की भारत को सलाह
मंगलौर में ख़ामनेई की मौत पर ज़ोरदार प्रदर्शन,अमेरिका–इज़राइल के खिलाफ जताई कड़ी नाराज़गी