Jan Mudde

No.1 news portal of India

झबरेड़ा के किसान अब ड्रोन से कर सकेंगे अपने खेतोँ में कीटनाशक का प्रयोग, राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने शेरपुर खेलमऊ में किया शुभारम्भ

Spread the love

 

आरिफ नियाज़ी।

झबरेड़ा क्षेत्र में अब किसान अपने खेतों में कीटनाशक दवाइयां का छिड़काव ड्रोन से कर सकेंगे रविवार को दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल शेरपुर खेलमऊ गांव पहुंचे जहाँ उन्होंने एक किसान के खेत में ड्रोन का शुभारम्भ किया। इस मौक़े पर राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने कहा की अब देश का किसान भी हाईटैक हो रहा है देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सपना है की देश के किसान की आय दुगनी हो और किसान खेती के समय नई नई तकनीक का इस्तेमाल कर सके।

e

देशराज यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा की प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किसानों के लिए तमाम तरह की योजनाए चलाई है जिनका वह लाभ उठा सकते है। राज्य मंत्री ने कहा की किसान अब खेती के लिए नई नई तकनीक अपना सकता है आज शेरपुर खेलमऊ गांव में ड्रोन का प्रयोग भी खेती में कर रहे है।

इससे पूर्व देशराज कर्णवाल का क्षेत्र के किसानों ने फूल मालाओं से ज़ोरदार स्वागत भी किया। देशराज कर्णवाल ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि उन्होंने विधायक रहते हुए झबरेड़ा विधानसभा में सबसे अधिक विकास कार्य कराये गांव गांव को सड़कों और पक्के मार्गो से जोड़ा इसी वज़ह से उन्हें झबरेड़ा की जनता से उन्हें काफी सहयोग मिला। यही कारण है कि आज भी लोग उन्हें याद करते हैं उन्होंने कहा कि आगे भी वह इसी तरह से विकास को बढ़ावा देते रहेंगे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369