आरिफ नियाज़ी।
रूड़की पूर्व मेयर यशपाल राणा के पूर्व सी एम हरीश रावत पर जुबानी हमला बोलने पर रावत समर्थको में भारी रोष व्याप्त है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ठाकुर वीरेंद्र सिंह ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा की यशपाल राणा पार्टी में नहीं है वह निष्कासित नेता है उन्हें हरीश रावत के बारे में उल्टा सीधा बोलने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा की रूड़की में कांग्रेस का ज़िलाध्यक्ष की रायशुमारी में यशपाल राणा को बिना बुलाये पहुँचने का कोई अधिकार नहीं है यशपाल राणा भाजपा की ज़बान बोल रहे हैं। वीरेंद्र ठाकुर ने कहा की जब यशपाल राणा कांग्रेस में नहीं है तो उन्हें हरीश रावत पर आरोप लगाने का कोई अधिकार नहीं है। ठाकुर वीरेंद्र सिंह ने कहा की यशपाल राणा को मेयर बनाने में हरीश रावत का पूरा सहयोग रहा इसीलिए वह अपना कार्यकाल पूरा कर पाए। उन्होंने कहा की उत्तराखंड में हरीश रावत ने कांग्रेस की आधारशीला रखी गांव गांव जाकर कांग्रेस के झंडे लगाए आज यशपाल राणा उस व्यक्ति पर आरोप लगा रहे हैं जिसने अपना पूरा जीवन ही कांग्रेस के नाम कर दिया। ठाकुर ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा से मांग करते हुए कहा की ऐसे व्यक्ति को कांग्रेस में कतई प्रवेश ना दें जिसकी मानसिकता कांग्रेस के बड़े नेताओं के खिलाफ हो ऐसे नेता पार्टी को बड़ा नुकसान पहुंचाने का काम करेंगे।
इस दौरान भगवानपुर से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नासिर प्रवेज़ ने कहा की यशपाल राणा को हरीश रावत के बारे में बोलने का कोई हक़ नहीं है वह अपना हक़ खो चुके हैं। यशपाल राणा को मेयर बनाने में हरीश रावत का पूरा सहयोग रहा हैजिसे यशपाल राणा भूल रहे हैं।नासिर ने कहा की यशपाल राणा बहुत ही घटिया बात कर रहे है उन्हें इस तरह के बयान देने से पहले सोच विचार करना चाहिए। नासिर प्रवेज़ ने कहा की हरीश रावत का बहुत बड़ा कद है हरीश रावत जैसा कोई दूसरा नेता ना तो प्रदेश में है और ना देश में जबकि यशपाल राणा केवल और केवल एक छोटी सी तहसील के निवासी है यशपाल राणा को बिना सोचे समझें इस तरह के बयान नहीं देने चाहिए। उन्होंने कहा की यशपाल राणा को पहले कांग्रेस में आने के लिए कोशिश करनी चाहिए अभी तो वह पार्टी में भी नहीं है।





More Stories
धंनौरी क्षेत्र के तीन गांव में विजिलेंस और ऊर्जा निगम का छापा, बिजली चोरों में मचा हड़कंप, 21 लोग बिजली चोरी करते पकडे।
प्राथमिक शिक्षक संघ की प्रांतीय तदर्थ समिति एवं जनपदीय व क्षेत्रीय पदाधिकारियों की हुई संयुक्त बैठक।
राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने पार्टी संगठन की मज़बूती के लिए जिले वार की समीक्षा।