आरिफ नियाज़ी।
रूड़की के लंढोरा क्षेत्र में पिछले कई दिन से लगातार हो रही भारी बारिश से जहाँ चारों तरफ पानी ही पानी है और फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है तो वहीं लंढोरा के मुंडलाना बिजली घर पर 33/11केवीए के आधा दर्जन पोल अचानक गिरने से बिजली का बड़ा संकट खड़ा हो गया है। हालाँकि सुचना मिलते ही ऊर्जा निगम के लंढोरा उपखण्ड अधिकारी गुलशन बुलानी, अवर अभियंता संझना सिंह पूरी टीम के साथ मौक़े पर पहुंचे और पोल गिरने की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने तुरंत ही सभी लाइनमैंन को लगाकर बिजली के पोल लगाने के निर्देश दिए है देर शाम तक सभी कर्मचारी विधुत पोल लगाते नज़र आए।
विधुत पोल गिरने से मुंडलाना, घोसीपुरा, हरचंदपुर अकबरपुर, ठोई कघवाली निज़ामपुर और अन्य गांव में बिजली पर बड़ा संकट खड़ा हो गया है हालाँकि विभागीय टीम लगातार पोल ठीक करने में जुटी है। इस बाबत ऊर्जा निगम के लंढोरा उपखण्ड अधिकारी गुलशन बुलानी ने बताया की भारी बारिश से मुंडलाना क्षेत्र में आधा दर्जन बिजली के पोल गिरने की सुचना मिली थी जिसके बाद लगातार ऊर्जा निगम की टीम कार्यो में जुटी है जल्द से जल्द लाइन को खोला जा सके इसके प्रयास किये जा रहे हैं।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।