Jan Mudde

No.1 news portal of India

विधानसभा सत्र के दौरान सरकार पर काफी आक्रमक दिखाई दिए विधायक काज़ी निजामुद्दीन, कहा मुद्दे भटकाने के लिए मदरसा शिक्षा बोर्ड,मस्जिद और दरगाहों का सहारा ले रही सरकार

Spread the love

 

आरिफ नियाज़ी।

उत्तराखण्ड मदरसा शिक्षा बोर्ड का नाम बदलने और मस्जिद,मज़ार और अरबी मदरसों को लेकर आज विधानसभा सत्र के दौरान कांग्रेस विधायक काज़ी निजामुद्दीन प्रदेश सरकार पर बेहद आक्रमक दिखाई दिए। उन्होंने आपत्ति जताते हुए कहा की सरकार बढ़ती महंगाई, आपदा जैसे मुद्दों से जनता का ध्यान भटका रही है। दरअसल उत्तराखंड विधानसभा में मदरसा शिक्षा बोर्ड (संशोधन) विधेयक पारित होने के बाद सियासत गर्मा गई है। संशोधन के तहत अब मदरसा शिक्षा बोर्ड का नाम बदलकर उत्तराखंड अल्पसंख्यक शिक्षा बोर्ड कर दिया गया है। काज़ी निजामुद्दीन ने इस कदम का जोरदार विरोध किया है और सरकार पर धार्मिक मुद्दों के जरिए जनता का ध्यान असली समस्याओं से भटकाने का गंभीर आरोप लगाया है।उनका आरोप था कि राज्य सरकार शिक्षा के क्षेत्र में सुधार लाने के बजाय धार्मिक पहचान के साथ छेड़छाड़ कर रही है।कांग्रेस विधायक ने कहा की प्रदेश की जनता को सरकार गुमराह करने में लगी है। जब बेरोजगारी और महंगाई जैसे मुद्दे बढ़ रहे हैं, तब नाम बदलकर जनता की भावनाओं ससे खिलवाड़ किया जा रहा है।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369