आरिफ नियाज़ी।
खानपुर विधानसभा के गोलभट्टा कॉलोनी में जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी ने सैकड़ो से अधिक लोगों को राशन की किट वितरित की।इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। दरअसल गोलभट्टा इलाके में पिछले लंबे समय से जल भराव की समस्या बनी हुई है जिससे लोगों का जीना दुभर हो गया है आलम यह है कि दिन हो या रात महिलाओं और बच्चों को घर से बाहर निकलना बेहद मुश्किल हो गया है। जलभराव होने से छोटे-छोटे बच्चे स्कूल भी नहीं जा पा रहे हैं जिसके चलते कई बार मौके पर प्रशासन की टीम भी पहुंची लेकिन आज तक कोई समाधान नहीं हो पाया है।
वही गोल भट्टा कॉलोनी के कुछ जिम्मेदार ग्रामीण किरण चौधरी के पास पहुंचे थे जहां उन्होंने अपनी स्थिति से अवगत कराया था जिला पंचायत अध्यक्ष ने समस्या को गंभीरता से लेते हुए तत्काल सबसे पहले राशन किट मौके पर पहुंचाई जहां सैकड़ो से अधिक लोगों ने राशन किट प्राप्त की। इस दौरान किरण चौधरी ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि वह जनता के साथ है सरकार भी उनके साथ खड़ी है जो भी जल भराव की समस्या है उसका समाधान जल्द से जल्द कराया जाएगा।जल्द ही दस लोगों का प्रतिनिधिमंडल इस बाबत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिलेगा। किरण चौधरी ने कहा कि वह इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री से समय लेंगे, उन्होंने कहा कि तहसील प्रशासन की टीम भी यहां पर पहुंचेगी और पीड़ित लोगों की हर संभव मदद की जाएगी इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष विकास पाल, भाजपा नेता सुनील टाँक, हैप्पी, अंकुश रमेश चंद, चेतन कुमार समेत बड़ी संख्या में महिलाएं भी मौजूद रही। इस दौरान गोलभट्टा के सैकड़ो लोगों ने जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी का पगड़ी और गमछा पहनाकर जोरदार स्वागत किया।





More Stories
चिश्ती फाउंडेशन और सकम संचार फाउंडेशन ने अजमेर शरीफ में युवाओं के लिए मीडिया, कैरियर और स्टार्टअप सेमिनार का किया आयोजन।
उत्तराखंड हमारा परिवार है दूरियां मिटाने आया हूँ -जयंत चौधरी।
महाराष्ट्र की घटना के बाद उत्तराखंड एफ डी ए अलर्ट, रुड़की क़ृषि मंडी में निरिक्षण से मचा हड़कंप।