आरिफ नियाज़ी।
हरियाणा से पूर्व मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता करतार सिंह बढ़ाना ने विधानसभा चुनाव से पहले ताबड़तोड़ जनसम्पर्क ककरना शुरू कर दिया है। बेहद कम वोट के अंतर से विधानसभा मंगलोर से चुनाव हारे भढ़ाना को पूरी उम्मीद है की 2027 का विधानसभा चुनाव उनके लिए वरदान साबित होने वाला है इसीलिए वह मगलौर के गांव गांव जाकर अपने कार्यकर्ताओं से सम्पर्क करने में जुट गए है। इस दौरान वह 2027 के चुनाव की रणनीति पर भी मंथन कर रहे हैं कार्यकर्ताओं को पहले से अधिक मज़बूत किया जाएगा। करतार सिंह भढ़ाना को पूरी उम्मीद है की ऊपर वाले के आशीर्वाद से इस बार वह जीत का परचम लहराएंगे। भढ़ाना का दावा है की इस बार और भी मज़बूती के साथ चुनाव लड़ा जाएगा। दरअसल देर शाम पूर्व मंत्री भड़ाना भगवानपुर चन्दनपुर गांव में पहुंचे थे जहाँ उन्होंने तत्काल गांव के विकास के लिए दस लाख की धनराशि देने की घोषणा की । दस लाख की धनराशि गांव के विकास में काम आएगी। इस दौरान करतार सिंह भढ़ाना ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा की वह मगलौर की जनता के बीच रहकर जनता की सेवा करना चाहते है ऊपर वाले का आशीर्वाद रहा तो यहाँ की जनता इस बार रिकॉड मतों से उन्हें जीत दिलायेगी।
उन्होंने कहा की वह हिन्दू मुस्लिम में कोई भेदभाव नहीं रखते सभी धर्म सबसे पहले इंसान को प्यार मोहब्बत से रहना सिखाते है। उन्होंने कहा की पूरी दुनिया में आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का डंका बज रहा है। वहीं प्रदेश का विकास प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बेहतर तरीके से कर रहे हैं मगलौर में भी विकास में तेज़ी आएगी। इस मौक़े पर भाजपा नेता अनीस अहमद गौड़, देवेंद्र टीकोला आदि समेत सैंकड़ो लोग मौजूद रहे।





More Stories
देहरादून से हरिद्वार की ओर जा रही तेज़ रफ़्तार एक कार हाइवे पर पलटी, तीन घायल
इज़ईराल और ईरान युद्ध पर नगर निगम के पूर्व पार्षद संजीव शर्मा की भारत को सलाह
मंगलौर में ख़ामनेई की मौत पर ज़ोरदार प्रदर्शन,अमेरिका–इज़राइल के खिलाफ जताई कड़ी नाराज़गी