आरिफ नियाज़ी।
रूड़की कृष्णानगर में वार्ड न0 22 में सुबह सवेरे जलभराव की समस्या के समाधान के लिए दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल, राज्य मंत्री शोभाराम प्रजापति राज्य मंत्री श्यामवीर सैनी, नगर निगम और विद्युत विभाग पिटकुल के अधिकारियो के साथ निरिक्षण किया। फिलहाल देशराज कर्णवाल के प्रयासो से आज पिटकुल की दीवार की बराबर से गंदे की पानी की निकासी शुरू की है।
रुड़की के कृष्णनगर क्षेत्र में चली आ रही जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान को लेकर विद्युत विभाग पिटकुल के उच्चाधिकारियो के साथ महत्वपूर्ण बैठक भी की ताकि जल निकासी से जुड़ी तकनीकी एवं विद्युत संबंधित बाधाओं पर विचार किया जा सके, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की और अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ मौके पर जाकर निरीक्षण करते हुए बिजली घऱ की चार दीवारी को चिन्हित कर समयबद्ध तरीके से समस्या की गंभीरता को समझते हुए शीघ्र समाधान करने का आश्वासन दिया है।
इस मौक़े पर राज्य मंत्री शोभाराम प्रजापति, राज्य मंत्री श श्यामबीर सैनी, मेयर प्रतिनिधि ललित मोहन अग्रवाल,पार्षद वार्ड न0 22 के घनश्याम, और विवेक काम्बोज जी l समस्त संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
गौरतलब है की कृष्णा नगर के जलभराव की स्थिति को लेकर राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल बेहद गंभीर है। जिसके लिए जल्द ही जल निकासी की सम्भावना है। उन्होंने कहा की जल्द ही मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार कार्य शुरू हो जाएगा जिससे स्थानीय लोगो को बड़ी राहत मिलेगी।





More Stories
खानपुर में सियासी हलचल तेज, 2027 के महासमर की तैयारी में जुटे पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह ‘चैंपियन,चैम्पियन और रानी देवयानी का कैम्प कार्यालय पर समर्थकों नें किया भव्य स्वागत।
सूफी राशिद ने साबिर पाक की दरगाह में पेश की चादर, देश में अमन-चैन और खुशहाली की कराई दुआऐं।
लक्सर क्षेत्र मोहम्मदपुर कुन्हारी निवासी नईमा मलिक का उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स नें किया सम्मान।