आरिफ नियाज़ी।
रुड़की। गंगनहर कोतवाली पुलिस की उस समय बदमाशों के साथ मुठभेड़ हुई जब वह सालियर बाई पास के पास चेकिंग कर रही थी। पुलिस पर बाईक सवार युवक ने फायर झोंक दिया जिसके चलते पुलिस जवाबी फायरिंग में बदमाश घायल हो गया।
दरअसल गंगनहर कोतवाली पुलिस सालियर से पनियाला जाने वाले रास्ते पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने एक बाईक सवार युवक को संदेह होने पर उसे रोकने का प्रयास किया।
जिस पर उसने पुलिस पर गोली चला दी जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और बदमाश का पीछा करते हुए सेट पर सूचना प्रसारित कर दी। क्षेत्र के थानों की पुलिस मौके की तरफ रवाना हुई। सालियर बाईपास पर पुलिस ने बदमाश को घेर लिया। इस दौरान पुलिस की ओर से की गई जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पांव में गोली लग गई पुलिस ने बदमाश को रुड़की के सिविल अस्पताल में भिजवाया। बदमाश की पहचान उवेश पुत्र फुरकान निवासी पुरानी तहसील कोतवाली गंगनहर रुड़की के रूप हुई हैं। बताया जा रहा आरोपी उवैश हिस्ट्रीशीटर है जिस पर दर्जनों से अधिक मुकदमे दर्ज है और करीब एक सप्ताह पहले आरोपी ने एक किशोर का अपहरण कर पार्क मे पिस्टल दिखाकर कुकर्म की घटना को अंजाम दिया था। फिलहाल पुलिस ने पीड़ित के पिता की शिकायत पर मामले में मुकदमा भी दर्ज कर लिया था। एस एस पी पर्मेंद्र सिंह डोभाल रूड़की पहुंचे जहाँ उन्होंने बताया की आरोपी उवैश एक हिस्ट्रीशीटर है जिस पर दर्जनों से अधिक केस दर्ज है फिलहाल आरोपी के अपराधों की जांच की जा रही है। आज उसके द्वारा पुलिस पर फायरिंग की गई। जवाबी फायरिंग में वह घायल हो गया। फिलहाल उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल भेजा है। वहीं इस मौक़े पर एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल,सीओ रूड़की नरेंद्र पंत, सी ओ मगलौर विवेक कुमार, कोतवाल आर के सकलानी, आदि भी मौके पर पहुंचे।





More Stories
देहरादून से हरिद्वार की ओर जा रही तेज़ रफ़्तार एक कार हाइवे पर पलटी, तीन घायल
इज़ईराल और ईरान युद्ध पर नगर निगम के पूर्व पार्षद संजीव शर्मा की भारत को सलाह
मंगलौर में ख़ामनेई की मौत पर ज़ोरदार प्रदर्शन,अमेरिका–इज़राइल के खिलाफ जताई कड़ी नाराज़गी