आरिफ नियाज़ी।
एक तरफ जहाँ पूरा देश स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है तो वहीं रूड़की लोकनिर्माण विभाग के कार्यालय में भी स्वतन्त्रता दिवस की धूम रही। इस मौके पर लोकनिर्माण विभाग के अधिकारियो ने भी अपने कार्यालय में ध्वजारोहण किया।
। इस मौके पर लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता प्रवीण कुमार सैनी ने कहा की आज पूरे देश में स्वतन्त्रता दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है आज सभी कर्मचारियों को अपनी ज़िम्मेदारी और अपने दायित्वों का निर्वाहन करने का संकल्प लेना चाहिए। इस मौक़े पर लोकनिर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता प्रवीण कुमार सैनी ने कहा की
देश को आजाद कराने में महापुरषो का बड़ा योगदान है जिन्होंने अपनी जान की क़ुरबानी देकर इस देश को आजाद कराया। उन्होंने कहा की इस देश की आज़ादी में उन बलिदानियों का रक्त शामिल है जिन्होंने अपनी जान की परवाह किये बिना इस देश के लिए अपनी जान की हसते हसते क़ुरबानी दें दी।उन्होंने कहा की इस देश को आजाद कराने के लिए महापुरषो को काफी संघर्ष करना पड़ा सभी कर्मचारियों को भी अपनी जिम्मेदारी को भी उसी तरह समझना चाहिए और अपनी ड्यूटी के प्रति गंभीर रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि अपने काम के प्रति अपने दायित्व का सही तरह से निर्वाहन करें यही शहीदों के लिए सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा की लोकनिर्माण विभाग बेहतर कार्य कर रहा है आपदा के समय विभाग के कर्मचारियों की ज़िम्मेदारी अधिक बढ़ जाती है इसलिए स्वतंत्रता दिवस पर हमें और अच्छे कार्य करने का संकल्प लेना चाहिए। इस मौक़े पर अवर अभियंता अतुल राणा, सहायक अभियंता दीपा, चेतना और श्री कौशिक आदि बड़ी संख्या में विभाग का स्टाफ मौजूद रहा।





More Stories
कलियर शरीफ हज़रत साबिर पाक के सालाना उर्स पर रूहानी नशिस्त और नूरानी महफ़िल,बख़्श दे नाना की उम्मत को ऐ रब्बे-करीम*, ये दुआ इब्ने-अली शेरे-ख़ुदा मांगे हैबख़्श दे नाना की उम्मत को ऐ रब्बे-करीम, ये दुआ इब्ने-अली शेरे-ख़ुदा मांगे है।
खानपुर में सियासी हलचल तेज, 2027 के महासमर की तैयारी में जुटे पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह ‘चैंपियन,चैम्पियन और रानी देवयानी का कैम्प कार्यालय पर समर्थकों नें किया भव्य स्वागत।
सूफी राशिद ने साबिर पाक की दरगाह में पेश की चादर, देश में अमन-चैन और खुशहाली की कराई दुआऐं।