आरिफ नियाज़ी।
एक तरफ जहाँ पूरा देश स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है तो वहीं हरिद्वार रूड़की विकास प्राधिकरण के कार्यालय में भी स्वतन्त्रता दिवस की धूम रही। इस मौके पर हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण के समस्त स्टाफ ने ध्वजारोहण किया
। इस मौके पर प्राधिकरण के अवर अभियंता कमलेश रावत,शुभम सेमवाल और कृतिका मैडम के अलावा समस्त स्टाफ मौजूद रहा। इस मौक़े पर प्राधिकरण के तहसीलदार केपी सिंह ने कहा की आज देश जिस स्वतन्त्रता दिवस को मना रहा है उसमे उन बलिदानियों का रक्त शामिल है जिन्होंने अपनी जान की परवाह किये बिना इस देश के लिए अपनी जान की क़ुरबानी दी।उन्होंने कहा की देश में आज़ादी का उत्साह बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है।
उन्होंने कहा की इस देश को आजाद कराने के लिए महापुरषो को काफी संघर्ष करना पड़ा। उन्होंने कहा की आज सभी कर्मचारियों को भी अपनी जिम्मेदारी को समझना चाहिए और अपनी ड्यूटी के प्रति गंभीर रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि अपने काम के प्रति अपने दायित्व का सही तरह से निर्वाहन करें यही शहीदों के लिए सच्ची श्रद्धांजलि है। तहसीलदार ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा की प्राधिकरण के कार्यालय से कोई भी फरियादी मायूस नहीं जाना चाहिए उसकी बात को गंभीरता से सुनकर उसका समाधान होना चाहिए।उन्होंने कहा कि हरिद्वार रूड़की विकास प्राधिकरण बेहतर कार्य कर रहा है अधिकारी भी काफी गंभीर है स्वतंत्रता दिवस पर हमें और अच्छे कार्य करने का संकल्प लेना चाहिए।





More Stories
होली के रंग में सराबोर हुआ प्रेस क्लब महानगर रुड़की (रजि.), फूलों की होली और भाईचारे का दिया संदेश
देहरादून से हरिद्वार की ओर जा रही तेज़ रफ़्तार एक कार हाइवे पर पलटी, तीन घायल
इज़ईराल और ईरान युद्ध पर नगर निगम के पूर्व पार्षद संजीव शर्मा की भारत को सलाह