Jan Mudde

No.1 news portal of India

रूड़की के रहमानिया अरबी मदरसे में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, चेयरमैन हाज़ी मुस्तकीम ने कहा देश की आज़ादी में उलेमाओं की भी अहम भूमिका

Spread the love

आरिफ नियाज़ी।

रुड़की के रहमानिया अरबी मदरसे में स्वतंत्रता दिवस की धूम रही स्वतंत्रता दिवस पर अरबी मदरसे में ध्वजारोहण के बाद राष्ट्र गान भी हुआ। मदरसे के छात्रों ने आजादी के जश्न में और भी चार-चाँद लगा दिए उन्होंने देशभक्ति पर एक से बढ़कर एक तक़रीर की। इस मौक़े पर मदरसा कमेटी के चेयरमैन हाज़ी मुस्तकीम ने कहा कि हिंदुस्तान को आजाद करने में उलेमाओ की भी अहम भूमिका रही जिसके चलते आज पूरा देश आजादी मना रहा हैं।

इस मौके पर अरबी मदरसा वक्फ कमेटी के अध्यक्ष हाजी मुस्तकीम ने कहा कि आज आजादी का जश्न पूरा देश धूमधाम से मना रहा है तो वही अरबी मदरसे में भी इस दिन को बड़े उत्साह के साथ मनाया जा रहा हैं उन्होंने कहा कि आज के दिन सभी अरबी मदरसा संचालकों को दीनी और दुनियावी तालीम को बेहतर तरीके से देने का संकलप लेना चाहिए। हाजी मुस्तकीम ने कहा कि मदरसे के सभी स्टाफ में आज के दिन को लेकर भारी उत्साह है आगे भी इससे बढ़कर स्वतंत्रता दिवस अरबी मदरसे में इसी तरह से मनाते रहेंगे।

स्वतंत्रता दिवस पर मदरसे में ध्वजारोहण के साथ-साथ राष्ट्रगान भी हुआ और देश प्रदेश की तरक्की और खुशहाली की विशेष दुआएं भी कराई गई। इस मौके पर अरबी मदरसे के मौलाना अरशद कासमी मौलाना अजहर उल कासमी आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369