आरिफ नियाज़ी।
रूड़की कावड़ पटरी पर जहाँ शिवभक्तों का सैलाब उमड़ा है वहीं कुछ समाजसेवी और राजनैतिक पार्टियों के कार्यकर्ताओं द्वारा भी शिवभक्तो की सेवा के लिए भण्डारे और चिकित्सा शिविर आयोजित कर रहे है इसी के चलते स्टेट बैंक मुख्य शाखा रूड़की द्वारा भी पिछले लम्बे समय से कावड़ पटरी पर कावड़ सेवा शिविर के माध्यम से कोल्ड ड्रिंक्स, पानी की बोतले और फल देकर उनकी सेवा की जा रही है जिसमें बड़ी संख्या में शिवभक्त पहुंचकर फलों के साथ साथ शुद्ध पीने के पानी और कोल्ड ड्रिंक्स का लाभ उठा रहे है!स्टेट बैंक के कर्मचारियो ने बताया की सभी कर्मचारी अपने अपने सहयोग से शिवभक्तो की सेवा करते है जिसमें उन्हें काफी आंनद मिलता है! इस. मौक़े पर एस बी आई के सभी कर्मचारी हर समय कावड़ियों की सेवा में तत्पर दिखाई दिए! इस मौक़े पर एस बी आई के बैंक के स्टॉफ विशाल गुप्ता बैंक के चीफ मैनेजर अभिषेक नैथानी ने बताया की वह हर बार शिवभक्तो के लिए कावड़ सेवा शिविर लगाते है जिसमें फल और शुद्ध पीने का पानी हर समय उपलब्ध रहता है!उन्होंने कहा की शिवभक्तों की सेवा से उन्हें काफी आनंद मिलता है वह शिवभक्तो की सेवा में हर समय दिन हो या रात लगे रहते है!एस बी आई के परिवार की कावड़ सेवा शिविर में अहम् भूमिका रहती है लेकिन और लोगो को भी इस तरह के कार्यो में बढ़चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए!उन्होंने कहा की भगवान् शिव के आशीर्वाद से उन्हें शिवभक्तों की सेवा करने में बड़ा आनंद मिलता है आगे भी वह इसी तरह की सेवा लगातार करते रहेंगे! इस कावड़ सेवा शिविर में पियूष शर्मा, नितिन गंभीर, श्यामवीर, जयपाल राणा, प्रतीक, ओमपाल, सुरेश बहादुर, अवनीश गुप्ता, पायल, मोनिका, राजू, नरेन्द्र,वी के गुप्ता, दिनेश, मनोज, राहुल, अशोक कंकरियाल, और मोहन सिंह बोहरा आदि प्रमुख रूप से सेवा में मौजूद रहे!





More Stories
कलियर शरीफ हज़रत साबिर पाक के सालाना उर्स पर रूहानी नशिस्त और नूरानी महफ़िल,बख़्श दे नाना की उम्मत को ऐ रब्बे-करीम*, ये दुआ इब्ने-अली शेरे-ख़ुदा मांगे हैबख़्श दे नाना की उम्मत को ऐ रब्बे-करीम, ये दुआ इब्ने-अली शेरे-ख़ुदा मांगे है।
खानपुर में सियासी हलचल तेज, 2027 के महासमर की तैयारी में जुटे पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह ‘चैंपियन,चैम्पियन और रानी देवयानी का कैम्प कार्यालय पर समर्थकों नें किया भव्य स्वागत।
सूफी राशिद ने साबिर पाक की दरगाह में पेश की चादर, देश में अमन-चैन और खुशहाली की कराई दुआऐं।