आरिफ नियाज़ी।
भगवानपुर उप जिला अधिकारी देवेंद्र सिंह नेगी के आदेश पर सिकरोढा गाँव पहुंची चकबंदी एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने खाला नाला जो लगभग 20 वर्षों से भी अधिक समय से बंद था उसे आज खोल दिया गया! लगभग 160 मीटर लंबा. नाला पिछले लम्बे समय से बंद पड़ा था जिसके चलते ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था बरसात के दिनों में इस नाले में पानी की निकासी ठीक तरह से नहीं हो पा रही थी हालाँकि. नाला बंद होने से बरसात के दिनों में पानी आबादी के अंदर घुस जाता था आज चकबंदी विभाग से सहायक चकबंदी अधिकारी अजहरुद्दीन चकबंदी अधिकारी महमूद, पटवारी सुनील कुमार तथा राजस्व विभाग नायब तहसीलदार अनिल गुप्ता राजस्व निरीक्षक लेखचंद गुप्ता क्षेत्रीय पटवारी दाउद अली एवं मोहित चौधरी सिकरोढा गाँव पहुंचे और बरसाती नाले को खुलावाने का कार्य किया!गौरतलब है की कई बार तहसील प्रशासन से शिकायत करने के बाद भी जब अधिकाकारियों ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया तो अब शिकायतकर्ता द्वारा सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत की गई जिससे तहसील प्रशासन में हड़कंप मच गया और आंनन फ़ानन में एवं भगवानपुर तहसील प्रशासन और चकबंदी विभाग ने ग्राम प्रधान प्रतिनिधि और ग्रामीणों की उपस्थिति में नाला खाला की मौके पर पैमाइश करके निशान देही कर नाला खोल दिया गया!आज नाला खुलने से ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है!





More Stories
कलियर शरीफ हज़रत साबिर पाक के सालाना उर्स पर रूहानी नशिस्त और नूरानी महफ़िल,बख़्श दे नाना की उम्मत को ऐ रब्बे-करीम*, ये दुआ इब्ने-अली शेरे-ख़ुदा मांगे हैबख़्श दे नाना की उम्मत को ऐ रब्बे-करीम, ये दुआ इब्ने-अली शेरे-ख़ुदा मांगे है।
खानपुर में सियासी हलचल तेज, 2027 के महासमर की तैयारी में जुटे पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह ‘चैंपियन,चैम्पियन और रानी देवयानी का कैम्प कार्यालय पर समर्थकों नें किया भव्य स्वागत।
सूफी राशिद ने साबिर पाक की दरगाह में पेश की चादर, देश में अमन-चैन और खुशहाली की कराई दुआऐं।