आरिफ नियाज़ी।
रूड़की कावड़ पटरी पर जहाँ शिवभक्तों का सैलाब उमड़ा है वहीं कुछ समाजसेवी और राजनैतिक पार्टियों के कार्यकर्ताओं द्वारा भी शिवभक्तो की सेवा के लिए भण्डारे और चिकित्सा शिविर आयोजित किये गए है इसी के चलते श्री महाकाल धाम स्वामी श्री 1008 सतमुक्ता नन्द फाउंडेशन द्वारा पिछले लम्बे समय से कोर कॉलेज के सामने हाइवे पर कावड़ सेवा शिविर लगाए जा रहे है इस बार चौथा कावड़ सेवा शिविर लगाया गया है जिसमें बड़ी संख्या में शिवभक्त पहुंचकर भोजन और फलों के साथ साथ शुद्ध पीने के पानी का लाभ उठा रहे है!वर्णिकुंज शर्मा, राकेश शर्मा, मुकेश शर्मा और कल्पना शर्मा का पूरा परिवार पिछले चार सालों से यह शिविर लगाता आ रहा है जिसमें महिलाएं, युवा और बुज़ुर्ग हर समय कावड़ियों की सेवा में तत्पर रहते है! इस दौरान ए के शर्मा, मुकेश शर्मा और राकेश शर्मा ने बताया की वह हर बार शिवभक्तो के लिए कावड़ सेवा शिविर लगाते है जिसमें भोजन, फल और शुद्ध पीने का पानी हर समय उपलब्ध रहता है!उन्होंने कहा की शिवभक्तों की सेवा से उन्हें काफी आनंद मिलता है वह शिवभक्तो की सेवा में हर समय दिन हो या रात लगे रहते है!शर्मा परिवार ने कहा की उनके परिवार की कावड़ सेवा शिविर में अहम् भूमिका रहती है लेकिन और लोगो को भी इस तरह के कार्यो में बढ़चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए!उन्होंने कहा की भगवान् शिव के आशीर्वाद से उन्हें शिवभक्तों की सेवा करने में बड़ा आनंद मिलता है आगे भी वह इसी तरह की सेवा लगातार करते रहेंगे! इस कावड़ सेवा शिविर में बड़ी संख्या में फाउंडेशन के लोग शिवभक्तो की सेवा में मौजूद रहे! इस मौक़े पर निकुंज शर्मा, स्वाती शर्मा, बिमला शर्मा, पंकज शर्मा, मोहित शर्मा, रोहित, उमेश शर्मा, राशि शर्मा, विशु शर्मा, अनिका शर्मा,अभय शर्मा, आदित्य शर्मा, दिल्ली से श्री भगवान गीता मान, राजेंद्र शर्मा मौजूद रहे!





More Stories
कलियर शरीफ हज़रत साबिर पाक के सालाना उर्स पर रूहानी नशिस्त और नूरानी महफ़िल,बख़्श दे नाना की उम्मत को ऐ रब्बे-करीम*, ये दुआ इब्ने-अली शेरे-ख़ुदा मांगे हैबख़्श दे नाना की उम्मत को ऐ रब्बे-करीम, ये दुआ इब्ने-अली शेरे-ख़ुदा मांगे है।
खानपुर में सियासी हलचल तेज, 2027 के महासमर की तैयारी में जुटे पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह ‘चैंपियन,चैम्पियन और रानी देवयानी का कैम्प कार्यालय पर समर्थकों नें किया भव्य स्वागत।
सूफी राशिद ने साबिर पाक की दरगाह में पेश की चादर, देश में अमन-चैन और खुशहाली की कराई दुआऐं।