आरिफ नियाज़ी।
मगलौर के ताशीपुर की नहर पटरी से आ रहे कावड़िये हाईवे से मंडी की ओर जाने की जिद पर अड़ गए । जिनको पुलिस ने हाईवे पर जाने से रोका और नहर पटरी से जाने के लिए कहा जिससे कावड़िये भड़क गए और पुलिस के साथ नोकझोंक करते हुए गुड मंडी की ओर जाने की जिद पर अड़ गए उन्होंने पुलिस की एक नहीं सुनी काफी देर बाद काफी समझा कर नहर पटरी की ओर सभी कावड़ियों को भेजा गया यह कावड़ियों का दल हरियाणा का बताया जा रहाथा! नहर पटरी से भेजे जाने पर यह कावड़िये बेहद नाराज हो गए एवं कुछ दूर चलकर सैंकड़ो कावड़ियाओं को इकट्ठा कर हंगामा शुरू कर दिया! जिसके बाद उन्होंने लाठी डंडों से मौक़े पर मौजूद पुलिस पर हमला करने की कोशिश की! जिसके चलते पुलिस को बल प्रयोग करते हुए सभी को आगे चलता किया गया! कावड़ियों की भीड़ का नेतृत्व कर रहे मंगल पुत्र राज कपूर निवासी वार्ड नंबर एक ,जोगिंदर नगर ,जिला जींद हरियाणा को अपर उप निरीक्षक नरेंद्र राठी ने रोक लिया जिसने पुलिस को बताया की वह कबाड़ी का काम करता है ।मंगल के मोबाइल फोन चेक करने पर उसमे सुलफे का नशा करते हुए सभी दिखाई दे रहे है। मंगल लामा एवं उसके साथियों द्वारा अपने उपरोक्त कृतय पर क्षमा याचना की गई , माफी मांगने पर उनको नसीहत देते हुए भविष्य में ऐसा न करने की सख्त हिदायत देने एवं पुलिस अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई करने के बाद उनके गंतव्य को रवाना किया गया। अपर उप निरीक्षक नरेंद्र राठी द्वारा अपने सूज बुझ एवं उच्च कोटि के नेतृत्व के अधीन एक बड़ी घटना होने से रोकने में अहम भूमिका निभाई गई। जिसकी आसपास के आमजन , दुकानदारों , एव आने जाने वाले कावड़ यात्रियों द्वारा पुलिस के संयम की सराहना की गई।इस दौरान पुलिस टीम में
अपर उप निरीक्षक नरेंद्र राठी, कांस्टेबल प्रदीप कुमार कांस्टेबल, कांस्टेबल मुकेश, कुमार ,कांस्टेबल सूरज चौधरी, कांस्टेबल हंसवीर पीआरडी फ़सीउजमा ,
1/2 सैक्शन पैरामिलिट्री फोर्स आदि मौजूद रहे!





More Stories
होली के रंग में सराबोर हुआ प्रेस क्लब महानगर रुड़की (रजि.), फूलों की होली और भाईचारे का दिया संदेश
देहरादून से हरिद्वार की ओर जा रही तेज़ रफ़्तार एक कार हाइवे पर पलटी, तीन घायल
इज़ईराल और ईरान युद्ध पर नगर निगम के पूर्व पार्षद संजीव शर्मा की भारत को सलाह