आरिफ नियाज़ी।
खानपुर रेंज के शाहमंसूर वन में हरेला पर्व बड़े उत्साह के साथ मनाया गया इस अवसर पर 100 पौधे आंवला, बहेड़ा, सहजन, सांदन, जामुन, लिसोड़ा, शीशम और कंजी का सफलतापूर्वक रोपण किया गया। इस मौक़े पर कांग्रेस विधायक ममता राकेश ने भूमि को हराभरा रखने की बाबत हर मौके पर वृक्षारोपण करने की अपील करते हुए कहा की आज के समय में वृक्ष लगने बेहद आवश्यक है ताकि वातावरण बेहतर बना रहे! उन्होंने कहा की वृक्ष अवश्य लगाए ताकि हरियाली बने रहें! जवालापुर कांग्रेस विधायक रवि बहादुर ने शाहमंसूर वन ब्लाक में हरेला वन क्षेत्र में सौंदर्यीकरण, भव्य गेट इत्यादि लगाने के लिए तीन लाख रुपए देने की घोषणा की। इसके अतिरिक्त ग्राम लालवाला और नौकरा ग्रंट में 500-500 पौधों का स्थानीय लोगो द्वारा भगवानपुर ब्लाक के साथ सहयोग कर वृक्षारोपण कार्य करवाया गया। इस मौक़े पर रवि बहादुर ने सभी से आह्वान करते हुए कहा की एक पौधा एक व्यक्ति ज़रूर लगाए पौधे आज की आवश्यकता बन चुके है! समय समय पर वृक्षरोपण अभियान चलना चाहिए!उन्होंने कहा की जंगलों को बचाना बेहद आवश्यक है ताकि जंगलों में जानवर सुरक्षित रह सके जब जंगल खत्म हो जाएंगे तो जानवरो के लिए बड़ा संकट खड़ा हो जाएगा जंगलो को बचाने में सभी का सहयोग आवशयक है!
इस अवसर पर कई ग्राम प्रधान,क्षेत्र के गणमान्य लोग, खानपुर के वन क्षेत्राधिकारी और रेंज का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।





More Stories
धंनौरी क्षेत्र के तीन गांव में विजिलेंस और ऊर्जा निगम का छापा, बिजली चोरों में मचा हड़कंप, 21 लोग बिजली चोरी करते पकडे।
प्राथमिक शिक्षक संघ की प्रांतीय तदर्थ समिति एवं जनपदीय व क्षेत्रीय पदाधिकारियों की हुई संयुक्त बैठक।
राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने पार्टी संगठन की मज़बूती के लिए जिले वार की समीक्षा।