आरिफ नियाज़ी।
नहर पुल मंगलौर थाना कोतवाली मंगलौर का एक अति महत्वपूर्ण डायवर्जन पॉइंट है। जहां पर हाईवे के ट्रैफिक को रोक-रोक नहर पटरी से कावड़ियाओं को नहर पटरी से क्रॉस कराया जा रहा है। अपर उप निरीक्षक नरेंद्र राठी द्वारा अपने कर्तव्य का निर्वहन बड़े ही सूझबूझ से सजगता, जिम्मेदारी , मृदुभाषी के साथ-साथ दृढ़ता से अपनी ड्यूटी को अंजाम दिया जा रहा है जो भी कोई सूचनाए आसपास की प्राप्त होती है त्वरित गति से तत्काल मौके पर पहुंचकर उसकी विधिवत निस्तारण किया जा रहा है। उक्त ड्यूटी स्थल पर उक्त कार्मिक द्वारा बैरियर्स पर दिशा सूचक फ्लेक्सी, टेंट पर फ्लेक्सी बोर्ड लगाकर, कांवड़ियाओं के मार्गदर्शन बैनर्स लगाकर एक बहुत ही सुंदर लुक प्रदान किया गया। जिसकी आम जनता द्वारा मीडिया द्वारा सराहना की गई।
नहर पुल मंगलौर ड्यूटी स्थल के आसपास जो भी घटनाएं घटित हुई है सूचना मिलते ही अति शीघ्र मौके पर पहुंचकर विधिवत उनका निस्तारण किया जा रहा है आज दिनांक 15 जुलाई 2025 को कावड़ मेला 2025 पुलिस सहायता केंद्र नहरपुल मंगलौर पर एक व्यक्ति द्वारा सूचना दी गई कि कुछ 15 /20 कावड़िया फ्लाइओवर के नीचे तीन सेड की दीवार को तोड़कर नहर में नहा रहे हैं। जिनके डूबने से दुर्घटना हो सकती है। सूचना पर अपर उप निरीक्षक नरेंद्र राठी द्वारा विशेष पुलिस अधिकारी विक्रम सिंह को साथ लेकर तत्काल मौके पर पहुंचे एवं उक्त कावड़ियों को जो नीचे नहर में नहा रहे थे जिनके डूब कर कोई भी दुर्घटना हो सकती है। नरेंद्र राठी द्वारा विशेष पुलिस अधिकारी विक्रम सिंह को साथ लेकर तत्काल मौके पर पहुंचकर सभी को समझा बुझा कर नहर से हटाया गया और समझाया गया कि यह नहर बहुत गहरी है यहां पर कोई भी दुर्घटना हो सकती है विगत वर्ष यहां पर तीन कावड़िया डूब गए थे जिनकी डेड बॉडी भी बड़ी मुश्किल से बरामद हो पाई थी सभी को समझा बुझाकर कहीं भी नहर में नहाने से मना करते हुए भली-भांति समझा कर उनके गंतव्य को रवाना किया गया जिनके द्वारा बताया गया कि सर हमें जानकारी नहीं थी हम कभी नहर में नहीं नहाएंगे और ऐसी दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के संबंध में अपने साथियों को भी जागरूक करेंगे सभी खुशी खुशी अपने गंतव्य को चले गए। पुलिस द्वारा समझाने बुझाने व उनके जीवन की चिंता करने पर उत्तराखंड पुलिस का तहे दिल से आभार प्रकट किया गया।
अपर उप निरीक्षक द्वारा मृदु भाषी होने के साथ-साथ दृढ़ता से अपने कर्तव्य पालन करते हुए अति शीघ्र मौके पर पहुंचकर उसका विधिवत निस्तारण कर शांति व्यवस्था कायम करने में अहम भूमिका निभाई जा रही है । नहरपुल मंगलौर एवं फ्लाईओवर के नीचे उसके आसपास सभी जगह गस्त करके समय-समय पर चेक किया जा रहा है। अगर कोई कावड़िया नहर में नहाता हुआ मिल रहा है तो उसको समझा बुझा कर हटाया जा रहा है। कोई भी कांवरिया नहर में न डूब जाए, कोई जनहानि ना हो जाए इस और विशेष ध्यान रखा जा रहा है।पुलिस टीम में
अपर उप निरीक्षक नरेंद्र राठी, प्रदीप कुमार और SPO विक्रम सिंह आदि मौजूद रहे!





More Stories
रुड़की में NCC कैडेट्स को मिला सम्मान, कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने कैडेट्स को छात्रवृत्ति का किया वितरण।
रुड़की बस स्टैंड का होगा जीर्णोद्धार, एक करोड़ की लागत से बदलेगा स्वरूप, कैबिनेट मंत्री ने किया शुभारम्भ।
भाजपा की प्रचंड जीत से देहरादून में जश्न का माहौल,*दर्जाधारी राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने ढोल की थाप पर किया जमकर डांस।