आरिफ़ नियाज़ी।
पुलिस सहायता केंद्र नहर पुल मंगलौर पर एक व्यक्ति द्वारा एक रोते हुए 10 वर्षीय भोले को पोस्ट पुलिस सहायता केंद्र पर मौजूद अपर उप निरीक्षक नरेंद्र राठी के पास सुपुर्द करते हुए बताया कि यह भोला अपने परिजनों से बिछुड़ गया है । पुलिस ने रो रहे 10 वर्षीय भोले बालक को सांत्वना देते हुए बैठा कर पानी पिलाया गया एवं तसल्ली देते हुए नाम तथा पूछा गया तो उक्त भोले द्वारा अपना नाम नैतिक पुत्र बसंत निवासी बुद्ध विहार दिल्ली उम्र करीब 10 वर्ष बताया , जिससे शालीनता से तसल्ली पूर्वक पूछताछ की गई तो 10 वर्षीय भोले द्वारा बताया गया कि मैं अपने माता-पिता के साथ कावड़ लेने हरिद्वार आया था । मेरे माता-पिता मुझसे बिछड़ गए हैं , रोते हुए बता रहा था ।जिसको चुप कराया गया। पोस्ट पर मौजूद पीआरडी जवान सैफूजमा एवं विशेष पुलिस अधिकारी जनेश्वर गिरी के साथ उसके माता-पिता को तलाश करने हेतु भेजा गया जिनके द्वारा उक्त भोले के माता-पिता की तलाश नहरपुल मंगलौर से तासीपुर तक की गई एवं नहरपुल मंगलौर से लिबरहेडी तक की गई तो उसके माता-पिता लिबरहेडी शिव मंदिर के परिसर में बैठे हुए मिले भोले को सकुशल उसकी माता एवं पिता के सुपुर्द किया गया। 10 वर्षीय भोले के माता-पिता भी काफी दुखी हुए परेशान हो रहे थे जो अपने पुत्र की तलाश कर रहे थे। दोनों माता-पिता अपने खोए हुए 10 वर्षीय पुत्र को पाकर उनकी आंखों में खुशी के आंसू आ गए एवं अपने पुत्र को देखते ही छाती से लगा लिया । उक्त कावड़ियाओं द्वारा खुशी-खुशी उत्तराखंड पुलिस का धन्यवाद करते हुए इस मदद के लिए उत्तराखंड पुलिस की बहुत सराहना की गई।इस दौरान पुलिस टीम में
अपर उप निरीक्षक नरेंद्र राठी, पीआरडी सैफूजमा,
SPO जनेश्वर गिरी आदि मौजूद रहे!





More Stories
रुड़की में एक कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा और राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने दिव्यांगजनों को दिए व्हीलचेयर और हेलमेट, खिले चेहरे।
धंनौरी क्षेत्र के तीन गांव में विजिलेंस और ऊर्जा निगम का छापा, बिजली चोरों में मचा हड़कंप, 21 लोग बिजली चोरी करते पकडे।
प्राथमिक शिक्षक संघ की प्रांतीय तदर्थ समिति एवं जनपदीय व क्षेत्रीय पदाधिकारियों की हुई संयुक्त बैठक।