आरिफ नियाज़ी।
कलियर थाना पुलिस ने रोलाहेड़ी निवादा गाँव में मारपीट और लाठी डंडो से हमला करने के मामले में चार बाप बेटों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है! दरअसल रोलाहेड़ी निवादा गाँव निवासी हुसैन पुत्र आदिल ने पुलिस को दीं तहरीर में कहा था की खेलपुर नसरुलाहपुर गाँव निवासी उसकी मौसी का लड़का आमिर पुत्र इरशाद 9 जुलाई की शाम को गाँव में आया था गाँव के कब्रिस्तान के पास खड़े आमिर पर गाँव के ही अब्दुल मलिक, व माजिद पुत्र दिलशाद तथा नसीम और दिलशाद पुत्र मंज़ूर ने उधार के छह हज़ार का दबाव बनाकर मारना पीटना शुरू कर दिया इस बीच उन्होंने उसका मोबाइल फोन भी छीन लिया मौक़े पर अफरातफरी मचने से हंगामा बढ़ गया जहाँ लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई शोर शराबे की आवाज़ सुनकर हुसैन और दानिशता भी मौक़े पर पहुंचकर बीच बचाव करने लगे!

इसी दौरान आरोपियों ने उन पर भी लाठी डंडो से हमला बोल दिया जिससे आमिर और दानिशता पत्नी आफ़ताब गंभीर रूप से घायल हो गए जिनका उपचार आज भी चल रहा है! आरोप है की इस दौरान आरोपी सभी को जान से मारने की धमकी देकर मौक़े से फरार हो गए फिलहाल कलियर पुलिस ने अब्दुल मलिक, माजिद, दिलशाद और नसीम के खिलाफ 115(2)351(2),351(3 ),और 352 की गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दीं है!





More Stories
कलियर शरीफ हज़रत साबिर पाक के सालाना उर्स पर रूहानी नशिस्त और नूरानी महफ़िल,बख़्श दे नाना की उम्मत को ऐ रब्बे-करीम*, ये दुआ इब्ने-अली शेरे-ख़ुदा मांगे हैबख़्श दे नाना की उम्मत को ऐ रब्बे-करीम, ये दुआ इब्ने-अली शेरे-ख़ुदा मांगे है।
खानपुर में सियासी हलचल तेज, 2027 के महासमर की तैयारी में जुटे पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह ‘चैंपियन,चैम्पियन और रानी देवयानी का कैम्प कार्यालय पर समर्थकों नें किया भव्य स्वागत।
सूफी राशिद ने साबिर पाक की दरगाह में पेश की चादर, देश में अमन-चैन और खुशहाली की कराई दुआऐं।