आरिफ नियाज़ी।
श्रवण मास में शिवभक्तो की सेवा के लिए जहाँ कई तरह के संगठन सेवा में जुड़े है वहीं नगर पंचायत भगवानपुर हरिद्वार बाईपास रोड पर श्री परसराम सैनी सेवा ट्रस्ट द्वारा तीसरा निशुल्क कावड़ स्वास्थ्य सेवा शिविर का शुभारंभ कांग्रेस विधायक ममता राकेश एवं चेयरमैन तारवती फार्मेसी कॉलेज रुड़की के चेयरमैन पंकज शर्मा द्वारा किया गया! इस अवसर पर विधायक ममता राकेश ने कहा की शिवभक्तों की सेवा सबसे बड़ी सेवा है उन्होंने कहा की हरिद्वार से जल लेकर शिवभक्त अपने गनतव्वय को लौट रहे है भगवान् शिव सभी की मनोकामना को पूर्ण करेंगे ऐसे में लोग स्वास्थ्य शिविर और भण्डारे आयोजित कर शिवभक्तो की सेवा में दिन रात जुटे है! !इस मौक़े पर ट्रस्ट के संस्थापक परसराम सैनी भी मौजूद रहे!वहीं
इस दौरान अनुज कुमार सैनी पूर्व चेयरमैन , चौधरी बीरबल सिंह, डॉ मयंक सैनी , दीपक सैनी , अर्जुन सैनी ( गुलशन कुमार ) नव्या कंस्ट्रक्शन, सुनील सैनी, अजय सैनी, मुनीश सैनी, नितिन सैनी,नवीन सैनी, राजपाल सैनी , संजय सैनी ,नफीस अहमद, विजय सिंह, आकाश कुमार सभासद भगवानपुर आदि उपस्थित रहें ।





More Stories
रुड़की में NCC कैडेट्स को मिला सम्मान, कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने कैडेट्स को छात्रवृत्ति का किया वितरण।
रुड़की बस स्टैंड का होगा जीर्णोद्धार, एक करोड़ की लागत से बदलेगा स्वरूप, कैबिनेट मंत्री ने किया शुभारम्भ।
भाजपा की प्रचंड जीत से देहरादून में जश्न का माहौल,*दर्जाधारी राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने ढोल की थाप पर किया जमकर डांस।