Jan Mudde

No.1 news portal of India

भगवानपुर के कलालटी गांव में बनेगा 35 करोड़ की लागत से आवासीय विद्यालय, मुख्यमंत्री करेंगे शिलान्यास,राज्यमंत्रियों

Spread the love

 

आरिफ़ नियाज़ी।

हरिद्वार जनपद के भगवानपुर क्षेत्र स्थित कलालटी गांव में अनुसूचित जाति और जनजाति के छात्रों के लिए एक बड़ी सौगात तैयार हो रही है। लगभग 35 करोड़ रुपये की लागत से एक आवासीय विद्यालय का निर्माण किया जा रहा है, जिसका शिलान्यास जुलाई के प्रथम सप्ताह में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा किया जाएगा।

शिलान्यास की तैयारियों के मद्देनज़र दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने आज सुबह निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान समाज कल्याण विभाग के अधिकारी एवं निर्माण कार्य को अंजाम दे रही एजेंसी के प्रोजेक्ट मैनेजर भी उपस्थित रहे।

देशराज कर्णवाल ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों और इंजीनियरों को निर्माण कार्य की गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह विद्यालय अनुसूचित वर्ग के बच्चों के लिए शिक्षा के क्षेत्र में एक मील का पत्थर साबित होगा और उन्हें बेहतर भविष्य की ओर अग्रसर करेगा।

समाज कल्याण विभाग की देखरेख में बन रहे इस विद्यालय में आधुनिक सुविधाएं, छात्रावास, स्मार्ट क्लासरूम और पुस्तकालय जैसी व्यवस्थाएं शामिल होंगी।इस दौरान देशराज कर्णवाल ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी डॉ भीम राव अंबेडकर के सपने को साकार कर रहे हैं अनुसूचित जाति पर मुख्यमंत्री ने बड़ा आभार किया है जिसके वह दिल से आभारी हैं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 35करोड़ के इस आवासीय विद्यालय का शिलान्यास जुलाई के प्रथम सप्ताह में करेंगे।इस दौरान उनके साथ भाजपा के प्रदेश महामंत्री अनीस गौड,भाजपा जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा सतवेदर प्रधान,नगर मंडल अध्यक्ष विराट गोयल, ऋषिपाल मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा, डॉ सुरेश, भाजपा के कई नेता भी मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369