आरिफ नियाजी।
रुड़की के वरिष्ठ शिक्षाविद एवं उत्तराखंड के पूर्व राज्य मंत्री मनोहर लाल शर्मा की स्मृति में कल एक भव्य श्रद्धांजलि सभा बी एस एम इंटर कॉलेज में आयोजित की जाएगी। जिसमें हजारों की संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है।
मनोहर लाल शर्मा ना केवल एक प्रतिष्ठित शिक्षाविद थे, बल्कि उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में भी समाज के अनेक वर्गों के लिए बड़े पैमाने पर उल्लेखनीय कार्य किए। उनके आकस्मिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
इस श्रद्धांजलि सभा के आयोजन की विशेष तैयारियों का जिम्मा उनके पुत्र एडवोकेट ममतेश शर्मा और रजनीश शर्मा ने संभाला है। दोनों ने बताया कि श्रद्धांजलि सभा को स्मरणीय और गरिमामय बनाने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई हैं।
कार्यक्रम में भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं के साथ-साथ अन्य दलों के प्रतिनिधियों के पहुंचने की भी प्रबल संभावना है। सामाजिक संगठनों, शिक्षाविदों, अधिवक्ताओं एवं आमजन द्वारा भी भारी संख्या में शामिल होने की उम्मीद है।
श्रद्धांजलि सभा में मनोहर लाल शर्मा के जीवन, उनके कार्यों एवं विचारों को याद किया जाएगा। वक्ताओं द्वारा उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए जाएंगे।
इस श्रद्धांजलि सभा के माध्यम से क्षेत्रवासियों को अपने प्रिय नेता एवं मार्गदर्शक को अंतिम बार श्रद्धा सुमन अर्पित करने का अवसर मिलेगा। आयोजन के शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित संचालन हेतु प्रशासनिक स्तर पर भी तैयारियां की जा रही हैं। स्वर्गीय मनोहर लाल शर्मा का जन्म 30मई 1941 को हुआ था जबकि उनका निधन 15 जून 2025 को हुआ।उनके
निधन से रुड़की को बड़ी क्षति मानी जा रही है।





More Stories
रूड़की ग्रीन वे मॉडल स्कूल में योग दिवस के अवसर पर स्कूल के टीचर्स द्वारा कराया गया योग।
रुड़की के (पीजी) कॉलेज प्रांगण में 12 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की रही धूम।
खानपुर विधायक उमेश कुमार का ‘जन निर्माण पार्टी’ के साथ 2027 का आगाज़ , भ्रष्टाचार के खिलाफ आर-पार की जंग का एलान।