Jan Mudde

No.1 news portal of India

अपना अपमान बर्दाश्त नहीं करेगा झोझा समाज, रामपुर नगर पंचायत चेयरमैन परवेज़ सुल्तान द्वारा की गई टिप्पणी के विरोध में बड़ी संख्या पहुंचे लोगों ने एस पी देहात कार्यालय को सौंपा ज्ञापन

Spread the love

 

रुड़की के रामपुर
नगर पंचायत चेयरमैन परवेज़ सुल्तान द्वारा झोझा समाज को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में समाज में गहरा आक्रोश फैल गया है। इसी के चलते मंगलवार को झोझा समाज और अन्य समाज के सैकड़ों लोगों ने एकजुट होकर एसपी देहात कार्यालय पहुंचकर कार्यालय में ज्ञापन सौंपा।
इस दौरान मोहम्मद इमरान ने कहा कि झोझा समाज का अपमान किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने मांग की कि चेयरमैन परवेज़ सुल्तान माफी मांगें, अन्यथा सर्वसमाज के लोग समाज आंदोलन के लिए बाध्य होगा।

ज्ञापन सौंपने पहुंचे समाज के लोगों ने शांतिपूर्ण ढंग से प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की और कहा कि इस तरह की टिप्पणी से समाज की भावनाएं आहत हुई हैं।

इस मौके पर किसान नेता मोहम्मद तालिब, इमरान,अनवर अली के अलावा कई समाजसेवी, बुजुर्ग और युवा नेता भी उपस्थित रहे। उन्होंने प्रशासन को चेताया कि यदि जल्द कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया तो सर्वसमाज सड़क पर उतरकर बड़ा विरोध प्रदर्शन करेगा।
झोझा समाज का यह विरोध आने वाले दिनों में और तेज़ हो सकता है। अब देखना यह होगा कि प्रशासन और चेयरमैन परवेज़ सुल्तान इस मामले पर क्या रुख अपनाते हैं।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369