आरिफ नियाजी।
रुड़की सावन महीने की पावन कांवड़ यात्रा को लेकर इस बार जिला पंचायत प्रशासन पूरी तरह सतर्क और गंभीर नजर आ रहा है। यात्रा मार्ग पर कांवड़ियों को किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो, इसके लिए व्यापक तैयारी की जा रही है।
जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी ने जानकारी देते हुए कहा कि इस बार कांवड़ पटरी पर यात्रियों के लिए बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी। उन्होंने बताया कि जल, शौचालय, स्वास्थ्य सेवाएं, विश्राम स्थल और सुरक्षा जैसे जरूरी इंतजामों को प्राथमिकता दी जा रही है।
“कांवड़ यात्रा आस्था का विषय है। लाखों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं। हमारा प्रयास रहेगा कि किसी को कोई असुविधा ना हो और यात्रा शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न हो।”
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि साफ-सफाई, चिकित्सा सुविधा, ट्रैफिक नियंत्रण और विद्युत आपूर्ति जैसी बुनियादी आवश्यकताओं की समय रहते व्यवस्था कर ली जाए।
जिला पंचायत द्वारा शिविरों की संख्या बढ़ाने, मेडिकल टीम तैनात करने और कावड़ पटरी पर हर कुछ किलोमीटर पर सुविधा केंद्र स्थापित करने की योजना बनाई गई है।
गौरतलब है कि हरिद्वार में हर साल लाखों की संख्या में श्रद्धालु गंगा जल लेने के लिए आते हैं, और कांवड़ यात्रा में प्रशासन की भूमिका बेहद अहम होती है। इस बार जिला पंचायत के प्रयासों से उम्मीद की जा रही है कि श्रद्धालुओं को अधिक सुविधा और सुरक्षा मिलेगी।





More Stories
कलियर शरीफ हज़रत साबिर पाक के सालाना उर्स पर रूहानी नशिस्त और नूरानी महफ़िल,बख़्श दे नाना की उम्मत को ऐ रब्बे-करीम*, ये दुआ इब्ने-अली शेरे-ख़ुदा मांगे हैबख़्श दे नाना की उम्मत को ऐ रब्बे-करीम, ये दुआ इब्ने-अली शेरे-ख़ुदा मांगे है।
खानपुर में सियासी हलचल तेज, 2027 के महासमर की तैयारी में जुटे पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह ‘चैंपियन,चैम्पियन और रानी देवयानी का कैम्प कार्यालय पर समर्थकों नें किया भव्य स्वागत।
सूफी राशिद ने साबिर पाक की दरगाह में पेश की चादर, देश में अमन-चैन और खुशहाली की कराई दुआऐं।