आरिफ नियाजी।
नारसन ब्लॉक के अकबरपुर ढाडेकी गांव में नाले के निर्माण को लेकर भारी विवाद खड़ा हो गया है। ग्राम पंचायत द्वारा कराए जा रहे इस निर्माण कार्य ने अब राजनीतिक रंग ले लिया है। विरोधी पक्ष ने ग्राम प्रधान पति सहित उनके दो भाइयों पर SC/ST एक्ट के तहत गंभीर आरोप लगाते हुए मंगलौर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव में नाले के निर्माण को लेकर दो पक्षों के बीच काफी समय से मतभेद चल रहे थे। प्रधान पक्ष का कहना है कि नाला निर्माण मनरेगा योजना और ग्रामीणों की जरूरत को ध्यान में रखकर कराया जा रहा था ताकि गांव को जलभराव से मुक्ति मिल सके लेकिन वहीं विरोधी पक्ष का आरोप है कि यह निर्माण कार्य पक्षपातपूर्ण ढंग से किया जा रहा था और इसमें दलित समुदाय की जमीन को नुकसान पहुंचाया जा रहा है ।
विवाद इस कदर बढ़ गया कि मामला कोतवाली मंगलौर तक जा पहुंचा और अब ग्राम प्रधान के पति समेत तीनों भाइयों पर एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं प्रधान पति का कहना है कि कुछ लोग गांव के विकास में बाधा बने हुए हैं और उल्टे सीधे आरोप लगा रहे हैं हालांकि खंड विकास अधिकारी नारसन ने जल्द से जल्द बरसात से पूर्व नाला निर्माण शुरू करने के प्रधान को आदेश दिए है ।
वहीं मंगलौर पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और सभी बिंदुओं पर निष्पक्षता से कार्रवाई की जाएगी। वहीं गांव में इस घटनाक्रम के बाद तनाव की स्थिति बनी हुई है और पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है।
स्थानीय प्रशासन ने दोनों पक्षों से शांति बनाए रखने की अपील की है, साथ ही कहा गया है कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
गांव में नाले जैसी बुनियादी सुविधा का निर्माण अब सामाजिक और राजनीतिक लड़ाई का कारण बनता जा रहा है। देखना यह होगा कि जांच के बाद सच क्या सामने आता है और क्या यह मामला न्याय की पटरी पर सही समाधान की ओर बढ़ता है या फिर राजनीति की भेंट चढ़ता है।





More Stories
कलियर शरीफ हज़रत साबिर पाक के सालाना उर्स पर रूहानी नशिस्त और नूरानी महफ़िल,बख़्श दे नाना की उम्मत को ऐ रब्बे-करीम*, ये दुआ इब्ने-अली शेरे-ख़ुदा मांगे हैबख़्श दे नाना की उम्मत को ऐ रब्बे-करीम, ये दुआ इब्ने-अली शेरे-ख़ुदा मांगे है।
खानपुर में सियासी हलचल तेज, 2027 के महासमर की तैयारी में जुटे पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह ‘चैंपियन,चैम्पियन और रानी देवयानी का कैम्प कार्यालय पर समर्थकों नें किया भव्य स्वागत।
सूफी राशिद ने साबिर पाक की दरगाह में पेश की चादर, देश में अमन-चैन और खुशहाली की कराई दुआऐं।