आरिफ नियाजी।
रुड़की तहसील कार्यालय में देवेंद्र सिंह नेगी ने उप जिलाधिकारी के पद पर कार्यभार ग्रहण किया। उनके आगमन पर तहसील कार्यालय के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया।
तहसील कार्यालय में आयोजित एक संक्षिप्त स्वागत समारोह में अधीनस्थ अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर श्री नेगी का अभिनंदन किया। श्री नेगी ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया और टीम भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन, नागरिकों को पारदर्शी एवं त्वरित सेवा प्रदान करना तथा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखना उनकी प्राथमिकताएं रहेंगी।
इस अवसर पर नायब तहसीलदार, कानूनगो, लेखपाल एवं अन्य विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।





More Stories
कलियर शरीफ हज़रत साबिर पाक के सालाना उर्स पर रूहानी नशिस्त और नूरानी महफ़िल,बख़्श दे नाना की उम्मत को ऐ रब्बे-करीम*, ये दुआ इब्ने-अली शेरे-ख़ुदा मांगे हैबख़्श दे नाना की उम्मत को ऐ रब्बे-करीम, ये दुआ इब्ने-अली शेरे-ख़ुदा मांगे है।
खानपुर में सियासी हलचल तेज, 2027 के महासमर की तैयारी में जुटे पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह ‘चैंपियन,चैम्पियन और रानी देवयानी का कैम्प कार्यालय पर समर्थकों नें किया भव्य स्वागत।
सूफी राशिद ने साबिर पाक की दरगाह में पेश की चादर, देश में अमन-चैन और खुशहाली की कराई दुआऐं।