आरिफ नियाजी।
बीएसएम शिक्षण संस्थान रुड़की के अध्यक्ष, उत्तराखंड सरकार में पूर्व राज्य मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता मनोहर लाल शर्मा का हाल ही में निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। शनिवार को हरिद्वार सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उनके निवास स्थान पर जाकर शोक संतप्त परिवार से भेंट की और अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।
सांसद रावत ने कहा कि स्वर्गीय मनोहर लाल शर्मा न सिर्फ शिक्षा जगत के मजबूत स्तंभ थे, बल्कि समाजसेवा और राजनीति में भी उनका योगदान अविस्मरणीय रहा है। उन्होंने शर्मा जी के पुत्रों ममतेश कुमार शर्मा और रजनीश कुमार शर्मा से मिलकर पारिवारिक दुख में भागीदारी जताई। उन्होंने कहा कि भाजपा परिवार इस दुख की घड़ी में उनके साथ खड़ा है।
मनोहर लाल शर्मा ने बीएसएम शिक्षण संस्थान के माध्यम से शिक्षा के क्षेत्र में अहम योगदान दिया। उनके कार्यकाल में संस्थान ने अभूतपूर्व प्रगति की। विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए उन्होंने कई पहल की थीं, जिनमें आधुनिक सुविधाओं का विस्तार और शैक्षणिक गतिविधियों को मजबूत करना प्रमुख हैं।
शोकसभा में भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और सामाजिक कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। जिला महामंत्री प्रवीण संधू, पवन तोमर, प्रमोद चौधरी, प्रदीप पाल, रामकुमार शर्मा, विनय कुमार शर्मा, संजीव गौतम, जिला मीडिया प्रभारी पंकज नंदा, रामकुमार हरित, अनूप शांडिल, अजय कौशिक, मंडल अध्यक्ष गुरजिंदर प्रधान, मोहित कौशिक, कमल सैनी, रश्मि चौधरी, संजय पाल, विकास धीमान, संजय चौबे, कामेश सैनी, देवेश गौतम, भानु गौतम सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों और कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
सभी ने एक स्वर में कहा कि मनोहर लाल शर्मा एक दूरदर्शी, कर्मठ और समाज के प्रति समर्पित नेता थे। उनका जीवन सादगी, निष्ठा और सेवा भावना का उदाहरण रहा है। शिक्षा और सामाजिक क्षेत्र में उनके कार्यों को हमेशा याद किया जाएगा।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को यह असीम दुख सहने की शक्ति दें।





More Stories
कलियर शरीफ हज़रत साबिर पाक के सालाना उर्स पर रूहानी नशिस्त और नूरानी महफ़िल,बख़्श दे नाना की उम्मत को ऐ रब्बे-करीम*, ये दुआ इब्ने-अली शेरे-ख़ुदा मांगे हैबख़्श दे नाना की उम्मत को ऐ रब्बे-करीम, ये दुआ इब्ने-अली शेरे-ख़ुदा मांगे है।
खानपुर में सियासी हलचल तेज, 2027 के महासमर की तैयारी में जुटे पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह ‘चैंपियन,चैम्पियन और रानी देवयानी का कैम्प कार्यालय पर समर्थकों नें किया भव्य स्वागत।
सूफी राशिद ने साबिर पाक की दरगाह में पेश की चादर, देश में अमन-चैन और खुशहाली की कराई दुआऐं।