आरिफ नियाजी।
नगर पंचायत रामपुर में इन दिनों नाला सफाई और स्वच्छता व्यवस्था को लेकर हालात बिगड़ते नज़र आ रहे हैं। इसी मुद्दे को लेकर भारतीय किसान यूनियन (तोमर) के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने नगर पंचायत कार्यालय पर पहुंचकर अधिशासी अधिकारी और चेयरमैन को एक ज्ञापन सौंपा। किसान संगठन ने आरोप लगाया कि नगर पंचायत की लापरवाही के चलते कई मोहल्लों में नालियां जाम हैं, गंदगी का अंबार लगा है और संक्रमण फैलने का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। नाले के हालात बेहद खराब हैं जलभराव से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
भारतीय किसान यूनियन तोमर के राष्ट्रीय सचिव तालिब हसन ने आरोप लगाया कि रामपुर नगर पंचायत के वार्डों में नालों की सफाई महीनों से नहीं हुई।जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं।और सी एम पोर्टल पर झूठी सूचना उपलब्ध कराई जा रही है जबकि हुआ कुछ भी नहीं है।
बरसात से पहले नाला सफाई नहीं होने से जलभराव की आशंका बनी रहती है।इतना ही नहीं मच्छर, बदबू और बीमारी का खतरा भी बना रहता है।
भारतीय किसान यूनियन (तोमर) के राष्ट्रीय सचिव तालिब हसन और अन्य पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द से जल्द सफाई कार्य शुरू नहीं हुआ, तो आंदोलन किया जाएगा और नगर पंचायत कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन होगा।इस दौरान मोहम्मद तालिब ने आरोप लगाया कि नगर पंचायत भ्रष्टाचार का नया अड्डा बन चुकी है जिसका समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं है। इस दौरान किसान नेताओं की चेयरमैन परवेज़ सुल्तान से तीखी नोक झोंक भी हुई।
ज्ञापन सौंपे जाने के दौरान चेयरमैन और संगठन के कार्यकर्ताओं के बीच तीखी बहस भी हो गई। दोनों पक्षों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर चला। संगठन ने चेयरमैन पर आरोप लगाया कि वह जनसमस्याओं को लेकर गंभीर नहीं हैं, जबकि चेयरमैन परवेज़ सुल्तान ने इसे राजनीति से प्रेरित बताया और कहा कि नगर पंचायत लगातार काम कर रही है। वहीं नगर पंचायत प्रबंधन के चार दिन में समस्या का समाधान मिलने पर किसान नेता वापस लौट गए।इस मौके पर परविंदर चौधरी,विकास वालिया,सलमान,पहल सिंह, डॉ इख़लाक खा, भूरा आलम,रागिब,इमरान,जावेद,शहजाद,मुरसलीन,इमरान,साहिल,अब्दुल रहमान,मुकम्मील,शहजाद,अय्यूब,सरफराज,आजम,मुंशी,आजाद,दिलशाद, शाहरुख,मुशीर आलम,फुरकान,शहजाद, अनबार,छोटा,सोनू,जाबिर फारूक,भल्लर,युनुस,आदि मौजूद रहे।





More Stories
उप संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय मेंअब दलालों की नहीं होंगी एंट्री, अधिकारी सख्त
राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने झबरेड़ा में निकाली ढ़ोल नगाडो और डीजे के साथ विजय रथ यात्रा, तीन राज्यों में भाजपा की जीत से भारी उत्साह
जज्बे को सलाम, *बीमारी पर भारी पड़ा सियासी उत्साह, राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल की माताजी ने विजय जुलूस में किया जमकर डांस