आरिफ नियाज़ी।
रुड़की के बंधा रोड़ निवासी एक युवती के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है।युवती का आरोप है जब वह देर शाम माहिग्रान स्थित अपने निर्माणाधीन आवास को देखने के लिए गई तो तभी वहां पहले से खड़े अनस पुत्र इनाम और हुसैन पुत्र साहिल ने उसके साथ अश्लील टिप्पणी और छेड़छाड़ कर दी जब उसने इसका विरोध किया तो उन्होंने छेड़छाड़ करते हुए उसके साथ धक्का मुक्की कर दी उसके कपड़े तक फाड़ डाले
मौके पर चीखपुकार की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी जमा हो गए।जब दोनों युवकों को पड़ोसी सुभानी ने रोकना चाहा तो दोनों ने उस पर लात घूंसों से उस पर हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई ।सुभानी का हॉस्पिटल में उपचार चल रहा है। आरोप है कि उसका परिवार तभी से मानसिक रूप से तनाव में है उसे अपने परिवार की जान का खतरा सता रहा है
फिलहाल सिविल लाइन कोतवाली पुलिस तहरीर के आधार पर जांच करने में जुटी है। एस एस आई विनोद थपलियाल का कहना है कि अभी उन्हें तहरीर नहीं मिली है तहरीर मिलने पर जांच की जाएगी।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।