आरिफ नियाज़ी।
रुड़की भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा के द्वारा शहर के चंद्रपुरी रिक्शा स्टैंड से नेहरू स्टेडियम तक एवं गणेशपुर में सेक्टर रोड से गणपति विहार तक बी.एम.एस.डी.बी.सी द्वारा सड़क निर्माण कार्य का उद्घाटन किया गया।इससे पूर्व में शहर की विभिन्न मार्गों का पहले ही निर्माण कार्य कराया जा चुका है। इस अवसर पर विधायक प्रदीप बत्रा ने अधिकारियो को गुणवत्ता परक निर्माण कार्य एवं शीघ्र उक्त निर्माण कार्यो को सम्पन्न कराने के सख्त निर्देशित । तथा क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों एवं जनता के द्वारा उपरोक्त कार्य के लिए धन्यवाद भी। दिया गया जिससे वहा निवासरत एवं आने जाने वाले व्यक्ति कों हो रही परेशानियों से निजात मिलेगी।
इस अवसर पर नगर विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा की जनहित के कार्यों को प्राथमिकता पर रखा जाएगा और जनहित के कार्यों में लगातार तेज़ी लायी जाएगी।नगर विधायक बत्रा ने कहा की उन्होंने अधिकारियों के साथ निर्माण कार्य का निरीक्षण किया था।उन्होंने कार्य की गुणवत्ता को देखा तथा कहा कि संपूर्ण कार्य के दौरान गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें।
इस अवसर पर स्थानीय पार्षद धीरज पाल ,भाजपा मंडल अध्यक्ष अवनीश शर्मा, सुमित अग्रवाल, पार्षद संजीव तोमर, कुशाग्र गर्ग, हिमांशु चौधरी, एवं पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता चेतना पुरोहित, अपर सहायक अभियंता अतुल राणा एवं प्रदीप नेगी आदि मौजूद रहे।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।