आरिफ नियाज़ी।
रुड़की रोडवेज बस स्टैंड पर तेज रफ्तार रोडवेज बस की चपेट में आने से एक हॉकर गंभीर रूप से घायल हो गया।आनन फानन में आसपास के लोग घायल हॉकर को लेकर रुड़की सिविल हॉस्पिटल में पहुंचे जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। सिविल हॉस्पिटल के चिकित्सकों ने युवक को एम्स ऋषिकेश रैफर कर दिया है।फिलहाल पुलिस ने रोडवेज बस को कब्जे में ले लिया है।घायल युवक आजाद लंढौरा का निवासी है जो हर रोज रोडवेज की कैंटीन पर हॉकर का काम करता था फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।वहीं सूचना मिलते ही घायल आजाद के परिजन भी सिविल हॉस्पिटल पहुंचे हैं।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।