आरिफ नियाज़ी।
रामपुर की सड़कों पर पहली बार उतरे नगर पंचायत चेयरमैन परवेज़ सुल्तान और नगर पंचायत स्टाफ द्वारा सफाई अभियान चलाया गया। इस सफाई अभियान में नगर पंचायत के सभी कर्मचारी मौजूद रहे।इस मौके पर नगर पंचायत चेयरमैन परवेज़ सुल्तान ने कहा कि अब नगर पंचायत रामपुर में लगातार सफाई अभियान चलता रहेगा रामपुर के गली मोहल्लों में बड़े पैमाने पर सफाई अभियान चलाया जायेगा। साफ सफाई के लिए रामपुर के प्रत्येक नागरिक को जागरूक होना पड़ेगा तभी रामपुर को क्लीन,ग्रीन और मॉडल बनाने का सपना साकार होगा।उन्होंने कहा कि रामपुर नगर पंचायत के सभी गांव का विकास करना उनकी पहली प्राथमिकता है इसके लिए क्षेत्रीय विधायक हाजी फुरकान अहमद के सहयोग और उनके अनुभव का भी उन्हें काफी लाभ मिलेगा।परवेज़ सुल्तान ने रामपुर की जनता से अपील करते हुए कहा कि गीला और सूखा कूड़ा गाड़ी में अलग अलग डालें ताकि वाहन चालक को भी कोई परेशानी ना हो।उन्होंने कहा कि उनका मकसद रामपुर में बेहतर से बेहतर साफ सफाई कराना है रामपुर नगर पंचायत भविष्य में स्मार्ट कस्बा बनेगा।उनका मकसद अब रामपुर क्षेत्र का विकास करना है।एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि विधायक बड़े भाई है उनका सम्मान करते है ।वह भले ही नगर पंचायत के अध्यक्ष हों या फुरकान अहमद विधायक हों सभी को मिलकर क्षेत्र के विकास में अपना पूरा योगदान देना चाहिए जल्द ही वह रामपुर में विधायक के सहयोग से बनने वाली सड़कों की नगर पंचायत एन ओ सी देगी।ताकि विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जा सके। आने वाले समय में रामपुर नगर पंचायत एक नई मिसाल पेश करेगी।इस मौके पर नगर पंचायत के ई ओ रोहित पंवार,सभासद तनवीर अली ,अब्दुल वली,कर्मचारी अब्दुल्ला,अमन,फिरोज,मयंक के अलावा समस्त सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।