Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की में भगवान परशुराम की शोभायात्रा को लेकर भव्य तैयारी, 11मई को शहर भर में निकाली जाएगी शोभायात्रा- भूषण शर्मा

Spread the love

 

आरिफ नियाज़ी।

रुड़की में भगवान परशुराम शोभायात्रा के संयोजक भूषण शर्मा ने बताया की ‌ हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सब के आराध्य देव भगवान श्री परशुराम जी के जन्म उत्सव के उपलक्ष में रुड़की नगर में भव्य भगवान परशुराम शोभायात्रा का आयोजन 11 मई 2025 को दोपहर 3:30 बजे भगवान श्री परशुराम घाट से शुभारंभ होना निश्चित हुआ है। शोभायात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में भारत सरकार के पूर्व शिक्षा मंत्री एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक रहेंगे। शोभा यात्रा रुड़की नगर में जिन मार्गो से होकर गुजरेगी उन सभी मार्गों पर 51 स्वागत द्वार लगाए जाएंगे शोभायात्रा में सभी सनातनी बढ़-चढ़कर प्रतिभा कर रहे हैं। शोभा यात्रा में सभी भक्तों पर पुष्प वर्षा की जाएगी।
इस अवसर पर पंडित ऋषिपाल शर्मा अध्यक्ष जनपदीय ब्राह्मण सभा एवं पंडित सतीश शर्मा निवृत्तमान अध्यक्ष भारतीय ब्राह्मण समाज रुड़की ने कहा कि शोभायात्रा में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में उत्तराखंड सरकार में राज्य मंत्री ओमप्रकाश जमदंगि जी हरिद्वार से पधारेंगे कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तराखंड सरकार में पूर्व राज्य मंत्री संजय पालीवाल करेंगे।
इस अवसर पर आचार्य पंडित रमेश सेमवाल अध्यक्ष सर्व ब्राह्मण महासभा एवं आचार्य पंडित राजकुमार कौशिक अध्यक्ष पुरोहित कल्याण समिति ने कहा कि भगवान परशुराम शोभायात्रा में विद्वान आचार्य एवं पंडितो द्वारा शंखनाद एवं मंत्र से शोभायात्रा का शुभारंभ किया जाएगा।
इस अवसर पर पंडित अरविंद भारद्वाज अध्यक्ष भारतीय ब्रह्म सभा रुड़की एवं देवेंद्र शर्मा प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड बिजली कर्मचारी संघ ने बताया कि भगवान परशुराम शोभायात्रा में रुड़की के प्राचीन मंदिरों द्वारा भगवान के स्वरूप में कहीं झांकियां शोभायात्रा मे सम्मिलित की जा रही है।
इस अवसर पर आदित्य शर्मा अध्यक्ष युवा शाखा एवं आचार्य रोहित शर्मा महामंत्री युवा शाखा ने कहा कि भगवान परशुराम शोभायात्रा में युवा बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे युवाओं को भगवान परशुराम शोभायात्रा का पूरे साल इंतजार रहता है इसलिए रुड़की में सनातनी युवा पीढ़ी शोभायात्रा में बहुत अधिक संख्या में भाग ले रही है।

इस अवसर पर आचार्य सचिन शास्त्री महामंत्री सर्व ब्राह्मण महासभा ने कहा कि आज वह समय आ गया है जब हमें अपने आराध्य देव जी की शोभायात्रा भव्य रूप से निकलनी चाहिए।
इस अवसर पर शोभायात्रा के सहसंयोजक शगुन शर्मा,राहुल शर्मा ने कहा कि हमें अपनी आने वाली पीढ़ी को सनातनी संस्कार सीखने होंगे हमारे आने वाली पीढ़ी मंदिर में जाकर पूजा अर्चना करें बड़ों का सम्मान करें, छोटू को प्यार दे यह सभी संस्कार आने वाली पीढ़ी में होनी चाहिए।
इस अवसर पर महिला शाखा की अध्यक्ष श्रीमती श्रद्धा हिंदू एवं महिला शाखा के निवर्तमान अध्यक्ष श्रीमती दीपा कौशिक ने कहा कि भगवान परशुराम शोभा यात्रा में समाज की महिलाएं अपने आराध्य देव भगवान परशुराम जी की प्रतिमा के सामने पगड़ी पहन कर शोभायात्रा में सम्मिलित होगी।
इस अवसर पर समाज के निम्न पदाधिकारी एवं सदस्य ललित शर्मा ,आदित्य शर्मा गोनू ,ईश्वर चंद्र शर्मा ,सतीश शर्मा, आचार्य सचिन शर्मा, आचार्य रोहित शर्मा, अनुज शर्मा , राहुल शर्मा उपस्थित रहे।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369