आरिफ नियाज़ी।
रुड़की पहुंचे प्रदेश के सहकारिता एवं शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने हरिद्वार जिले के सभी बैंक प्रबंधकों और सहकारिता विभाग के अधिकारियों के साथ जिला सहकारी बैंक में आवश्यक v
बैठक की जिसमें उन्होंने कहा कि सहकारिता के क्षेत्र में उत्तराखंड लगातार आगे बढ़ रहा है सहकारी बैंकों और समितियों को और अधिक हाईटेक बनाया जा रहा है। किसानों को बेहतर से बेहतर ऋण की सुविधा दी जा रही है। सभी सहकारी बैंकों और सहकारी समितियों को इंटरनेट से जोड़ कर और अधिक हाईटेक बनाया जाएगा। कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत सहकारी समितियों के बकाया भुगतान को लेकर भी काफी नाराज दिखाई दिए उन्होंने साफ किया कि विभाग को घाटे की समितियों को लाभ में लाना होगा उन्हें गंभीरता से लेना होगा।समितियों में खराब खाद को लेकर भी कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत काफी गंभीर दिखाई दिए जिसे उन्होंने तत्काल नष्ट करने के निर्देश दिए। घाटे की समितियों को उबारने के लिए विशेष कार्ययोजना बनाए जाने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए।बैंक की घाटे की शाखाओं को और अधिक मजबूत किया जायेगा। धन सिंह रावत ने दुग्ध समितियों को और अधिक मजबूत करने पर भी बल दिया। इस मौके पर भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा, सी डी ओ हरिद्वार आकांक्षा कोंडे,जिला सहकारी बैंक की जी एम वंदना लखेड़ा,जिला सहायक निबंधक पुष्कर सिंह पोखरिया, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ मधु त्यागी,भाजपा नेता सुशील त्यागी,पूर्व पार्षद विवेक चौधरी,भाजपा नेता ध्रुव गुप्ता,पंकज नंदा आदि मौजूद रहे।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।