आरिफ नियाज़ी।
रुड़की जिन पर जंगल की सुरक्षा का जिम्मा है वहीं लोग जंगल के लिए नासूर बने हुए हैं। इब्राहिमपुर गांव में खैर के पेड़ कटने का वन विभाग ने खुलासा कर दिया है इस मामले में वन विभाग के अधिकारियों ने आसफ नगर निवासी तस्कर दीपक कुमार पुत्र रामपाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। तो वहीं एक वन दरोगा को निलंबित भी किया गया है।वन तस्कर रामपाल से जब इस बाबत अधिकारियों ने पेड़ कटान की पूछताछ की तो उनके होश उड़ गए। हैरत की बात यह रही कि जिन लोगों को जंगल बचाने की जिम्मेदारी दी गई है उन्हीं का नाम बेशकीमती लकड़ी चोरी कराने में सामने आया है जैसे ही वन दरोगा का नाम इस मामले में सामने आया तो वन विभाग के छोटे से लेकर बड़े अधिकारियों में हड़कंप मच गया। फिलहाल वन दरोगा को निलंबित कर पूरे मामले की जांच वन विभाग विभाग के उप प्रभागीय वन अधिकारी रुड़की को सौंपी गई है ।गौरतलब है कि रुड़की वन रेंज के इब्राहिमपुर गांव और धनौरी बीट से कुछ माह पूर्व वन तस्करों ने बेशकीमती खैर की लकड़ी के 14 पेड़ काट लिए थे जिसके बाद विभाग में हड़कंप मच गया था वन दरोगा आशुतोष निम और रुड़की रेंजर विनय कुमार राठी की कड़ी मेहनत से वन विभाग आखिरकार वन तस्करों तक पहुंच गया जिसका परिणाम यह रहा कि रामपाल अब सलाखों के पीछे पहुंच चुका है तो वहीं वन दरोगा पर विभागीय अधिकारियों ने निलंबन की कार्रवाई की है फिलहाल पूरे मामले की जांच उपप्रभागीय वन अधिकारी रुड़की को सौंपी गई है जांच के बाद और भी कई बड़े मामले सामने आ सकते हैं।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।