आरिफ नियाज़ी।
रुड़की सिविल लाइन कोतवाली पुलिस ने मोबाइल और पर्स लूट की 5 घटनाओं का पर्दाफाश किया है। जिसमें झपट्टामार गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ़्तार कर लिया है जो बेहद शातिर है। वही पुलिस ने घटना में शामिल बाइक, स्कूटी और लूटे गए 5 मोबाइल भी आरोपियों से बरामद किए है। वही पकड़े गए तीनों आरोपी नशे के आदी हैं और नशे की लत को पूरा करने के लिए शहर में लूट की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि पकड़े गए गैंग के तीनों सदस्य चोरी के मामले में पूर्व में भी जेल जा चुके है। और अब सड़क पर चलती महिलाओं को अपना निशाना बनाकर पर्स और मोबाइल लूट की घटना को आसानी से अंजाम देते थे। पुलिस आरोपियों का अन्य अपराधिक रिकॉर्ड भी खंगालने में जुटी है।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।