Jan Mudde

No.1 news portal of India

पहलगाम की घटना को लेकर प्रमुख समाज सेवी सादात मसूद ने क्या कहा देखिए इस रिपोर्ट में

Spread the love

 

आरिफ नियाज़ी।

एक तरफ जहां पहलगाम की घटना को लेकर पूरे देश में गुस्से और ग़म का माहौल है।वहीं रुड़की के प्रमुख समाजसेवी और युवा नेता सादात मसूद ने कहा कि कश्मीर में निहत्थे लोगों पर हमला करना पाकिस्तान की कायरता की निशानी है भारत सरकार को इस मामले में कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।सादात मसूद ने कहा कि आतंकियों का कोई धर्म कोई ईमान नहीं होता ऐसे लोग इंसानियत के दुश्मन होते हैं ऐसे लोगों को ऐसी सजा मिले जो एक इतिहास बन सके।उन्होंने कहा कि आज पूरे देश में गुस्से और ग़म का माहौल है लेकिन पड़ोसी देश के इस तरह के मंसूबे कभी सफल नहीं होंगे उसे हर जगह मुंह की खानी पड़ेगी।सादात मसूद ने कहा कि इस तरह के लोग हिन्दुस्तान की गंगा जमुनी तहजीब के खिलाफ है ऐसे लोग इंसान नहीं बल्कि हैवान होते हैं।आज उन माताओं पर क्या गुजर रही होगी जिन्होंने अपने जिगर के लाल खो दिए उन पत्नियों का क्या हाल होगा जिन्होंने अपने पति को खो दिया।किसी ने भाई खोया है।उन्होंने कहा कि अल्लाह कभी ऐसे लोगों को माफ नहीं करेगा जो इंसानियत का कत्ल करना चाहते हैं। सादात मसूद ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा आज के समय में कश्मीर में पर्यटकों से रोजगार के अवसर बढ़ने लगे थे लेकिन कुछ लोगों के कारण कश्मीर के साथ साथ पूरे भारत पर इसका असर पड़ेगा।अब केंद्र सरकार को इस पर तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए जो भी सरकार ने निर्णय लिए हैं वह भी स्वागत योग्य हैं पड़ोसी देश को उसकी औकात दिखानी चाहिए।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369