आरिफ नियाज़ी।
रुड़की सिविल लाइंस कोतवाली इलाके के आदर्शनगर में एक शादी समारोह में हर्ष फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस गहनता से जांच करने में जुट गई है। एएसपी कुश मिश्रा ने बताया कि हर्ष फायरिंग का एक वीडियो संज्ञान में आया है। वीडियो के आधार पर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। एएसपी कुश मिश्रा ने कहा कि हर्ष फायरिंग में जो भी दोषी होगा उस पर कार्यवाही कर लाइसेंस निरस्तीकरण भी अमल में लाया जाएगा। वही हर्ष फायरिंग करने वाला दुल्हा बताया जा रहा है जो शादी से एक दिन पहले अपनी पार्टी में हर्ष फायरिंग कर रहा है। वही पार्टी में पहुंचे लोग और महिलाएं भी डांस करती नजर आ रही है। आपको बता दे कि शादी समारोह हो या सालगिरह या फिर बर्थडे पार्टी, इनमें लगातार हर्ष फायरिंग की घटनाएं सामने आती रही हैं। फिलहाल इस हर्ष फायरिंग के वायरल वीडियो पर पुलिस एक्शन की बात कह रही है।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।