आरिफ नियाज़ी।
रूडकी आयकर विभाग कार्यलय के सामने कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी एडवोकेट और कलियर विधायक हाजी फुरकान समेत कांग्रेस के दर्जनों कार्यकर्ताओ ने धरना प्रदर्शन करते हुए भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। कांग्रेस नेताओं का आरोप था कि केंद्र सरकार कांग्रेस पार्टी के सोनिया गाँधी और राहुल गाँधी को झूठे आरोपों में फंसा कर कांग्रेस को बड़ा नुकसान पहुंचाना चाहती है जिसे लेकर कभी ईडी कभी इनकम टैक्स कभी अन्य एजेंसियां राहुल गांधी और सोनिया गांधी को परेशान कर रहीं है जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। उनका कहना है कि भाजपा के नेता कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं पर झूठे केस लगाकर बदले की भावना से कार्य कर रही है। उत्तराखंड में तो अधिकारी बेलगाम हो चुके हैं उन्हें किसी की कोई चिंता नहीं है।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार अडानी और अम्बानी जैसे उद्योगपति को लाभ पहुंचाने का काम करते है।इस मौके पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।