Jan Mudde

No.1 news portal of India

मुफ्ती शमून कासमी की मुसलमानों से खासअपील,जनसंख्या नियंत्रित करें मुसलमान,बच्चों का नियमित टीकाकरण भी कराएं,आर एस एस और भाजपा की जमकर की तारीफ

Spread the love

 

आरिफ़ नियाज़ी।

उत्तराखंड मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष मुफ्ती शमून कासमी ने कहा कि उत्तराखंड की धामी सरकार अरबी मदरसों को लेकर बेहद गंभीर है अरबी मदरसों के छात्र भी समाज की मुख्य धारा से जुड़े उन्हें भी दीनी शिक्षा के साथ साथ आधुनिक शिक्षा मिले इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं।मुफ्ती शमून कासमी मंगलवार देर शाम दिल्ली जाते समय मंगलौर गोल्डन ढाबे पर रुके थे जहां उनका अरबी मदरसों के उलेमाओं ने फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया।इस दौरान मुफ्ती शमून कासमी ने कहा कि उत्तराखंड में मुसलमानों को डरने की जरूरत नहीं है जो अरबी मदरसे सभी औपचारिकताएं पूरी करते हैं उनको परेशान होने की जरूरत नहीं है लेकिन जिनके पास कोई भी दस्तावेज नहीं है उसे जल्द से जल्द पूरा करा लेना चाहिए। मुफ्ती शमून कासमी ने कहा कि मदरसों पर कार्रवाई कोई बदले की भावना से नहीं बल्कि जो अरबी मदरसे औपचारिकताएं पूरी नहीं करते उन पर सील लगाने की कार्रवाई की जा रही है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा मुसलमानों को गुमराह किया अगर कांग्रेस चाहती तो आज मुसलमान बहुत आगे होते।मुसलमानों को अपने मामुलात को सुधारना पड़ेगा। मुफ्ती शमून कासमी ने कहा कि मुसलमानों को कांग्रेस ने हमेशा आर एस एस और भाजपा से डराने का काम किया और उनके वोट हासिल किए जबकि भाजपा सरकारों में मुसलमानों को कभी कोई नुकसान नहीं हुआ। उन्होंने आर एस एस की तारीफ करते हुए कहा कि आर आर एस एस गाय की हिफाजत की बात करती हैं गाय के दूध को हमेशा बच्चों को पिलाना चाहिए ताकि वह कुपोषण से बच सकें। मुफ्ती ने कहा कि अल्लाह के नबी ने भी गाय के मीठ को सख्ती से मना किया है जिसका कड़ा विरोध करना चाहिए । बच्चों में टीकाकरण नियमित रूप से कराना चाहिए। मुफ्ती ने कहा कि उन्होंने गंगा और गाय को लॉजिकल मां कहा है।उन्होंने कहा कि वक्फ बोर्ड की संपत्ति पर भी अवैध कब्जे हुए हैं लेकिन अब वक्फ बिल आने से आम आदमी को इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने सभी मुसलमानों से अपने बच्चों को समय पर टीकाकरण कराने की अपील की तो वहीं उन्होंने कहा कि अब मदरसों में गुणवत्ता परक शिक्षा उपलब्ध कराई जाएगी। मुफ्ती शमून कासमी ने मुस्लिम समाज से अपील करते हुए कहा कि जनसंख्या को नियंत्रित करिए ताकि परिवार भी खुशहाल रह सके।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369